क्या नवीन-उल-हक ने विराट कोहली से मांगी माफी, जानिए वायरल ट्वीट का क्या है सच
क्या नवीन उल हक ने विराट कोहली से माफी मांगी है. यह ट्वीट वायरल हो रहा है. और जब इस ट्वीट की छानबीन करते हैं तो...
Published On May 25, 2023, 03:15 PM IST
Last UpdatedMay 25, 2023, 03:15 PM IST
Naveen ul Haq, Virat Kohli (Image Source: Twitter)
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स नवीन उल हक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने खेल के साथ-साथ विराट कोहली के साथ हुई अपनी बहस को लेकर भी चर्चा में रहे. नवीन और विराट के बीच 1 मई को हुए मुकाबले में बहुत गर्मागर्म बहस हो गई थी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनकी बहस ने खूब सुर्खियां बटोरीं. बैंगलोर की टीम जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारी तो नवीन ने एक आमों की तस्वीर पोस्ट की थी. इसके बाद जब बैंगलोर की टीम आईपीएल से बाहर हुई तो नवीन ने एक हंसता हुआ मीम शेयर किया था. और बुधवार को जब लखनऊ की टीम बाहर हुई तो बैंगलोर और विराट के फैंस ने स्वीट मैंगो लिखकर बहुत ज्यादा ट्वीट करने शुरू कर दिए. इसके बाद लखनऊ ने स्वीट, मैंगो और आम जैसे शब्दों को म्यूट कर दिया.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है इसमें नवीन उल हक विराट कोहली से माफी मांग रहे हैं. नवीन ने अपने ट्वीट में कहा है कि विराट कोहली के साथ पंगा लेना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमी थी. इस सोशल मीडिया अकाउंट से कोहली की तारीफ करते हुए कई ट्वीट किए गए हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि कोहली बाबर आजम से बेहतर है.
I’m Sorry @imVkohli Sir??
— Naveen Ul Haq (@naveenulhaq66) May 24, 2023
Anyway, I’m accepting my mistake.
Sorry to all Virat Sir fans❤️?
Next time I won’t mess up with any senior players. I’ll be within my limits.
See you next year! ? @LucknowIPL
Once again congratulations #MumbaiIndians #naveenulhaq
— Naveen Ul Haq (@naveenulhaq66) May 24, 2023
Don’t compare that Babar Azam with Virat Kohli. He is not even 1% of Virat Kohli.
The Real King- @imVkohli
— Naveen Ul Haq (@naveenulhaq66) May 25, 2023
हालांकि देखने पर पता चलता है कि यह अकाउंट फेक है. शायद कोहली के किसी फैन ने यह अकाउंट बनाकर नवीन-उल-हक पर निशाना साधा होगा.
इस बीच नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 38 रन देकर चार विकेट लिए. मुंबई ने 182 रन बनाए और इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 101 रन पर आउट हो गई.