- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Did Team India hastes Anil Kumble’s departure to avoid bashing after Champions Trophy’s loss?
तो इस कारण अनिल कुंबले को कोच पद से हटाया गया?
टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कल रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Published On Jun 21, 2017, 11:17 AM IST
Last UpdatedJun 21, 2017, 11:17 AM IST

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने कल रात अचानक मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि कप्तान विराट कोहली और कुंबले के बीच विवाद की खबरें पहले से ही आ रही थी लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि कुंबले इस तरह इस्तीफा देंगे। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में भारत की शर्मनाक हार को माना जा रहा है। ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया 180 रनों से हार गई थी। जिसके बाद कोच कुंबले खिलाड़ियों से उनके खराब प्रदर्शन को लेकर आमने सामने बाद करने वाले थे। कुंबले टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर नाखुश थे। उम्मीद थी कि इसके बाद कई खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती थी।
माना ये भी जा रहा था कि कुछ खिलाड़ी जो पहले ही हार के बाद बहुत परेशान थे, उन्होंने कुंबले के रवैये को लेकर फिर से विराट कोहली से शिकायत की। सोमवार रात कोहली और कुंबले बीसीसीआई सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी, सीईओ राहुल जौहरी और मैनेजर एम वी श्रीधर से मिले। इसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गई लेकिन कुंबले उनके साथ नहीं गए। कहा गया था कि कुंबले आईसीसी की बैठक के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे लेकिन इससे पहले ही उनके इस्तीफे की खबर आ गई। [ये भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद छलका अनिल कुंबले का दर्द, कहा- कोहली के साथ चलना हो गया था मुश्किल]
सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की सलाहकार समिति भी कुंबले और कोहली के बीच के विवाद को खत्म करने में असफल रही। जिसके बाद प्रशासनिक समिति ने बीच में दखल दिया और समिति के प्रमुख विनोद राय ने कुंबले के वेस्टइंडीज दौरे तक मुख्य कोच पद पर बने रहने का फैसला किया था लेकिन कुंबले ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया।