×

IND vs SA: गौतम गंभीर से बिना कुछ बोले चले गए विराट कोहली, रोहित शर्मा का कैसा रहा व्यवहार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जमकर प्रैक्टिस की.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 10:03 AM IST

रायपुर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. इससे पहले, मंगलवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन में थ्रो-डाउन एक्सपर्ट के सामने जमकर पसीना बहाया.

साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड तक क्या रोहित और विराट टीम में बने रहेंगे यह चर्चा जोरों पर है. लेकिन जिस तरह से इन दिग्गजों ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन में मेहनत की, उससे इस सीरीज के लिए उनकी तैयारी का तो पता चल ही रहा है.

कोहली इस दौरान शानदार लय में दिये. उन्होंने थ्रो-डाउन विशेषज्ञ रघु (दायें हाथ) और नुवान सेनेविरत्ने (बायें हाथ) के खिलाफ कुछ करारे प्रहार किए. कुछ मौकों पर गेंद उनके बल्ले के करीब से निकल गई लेकिन ज्यादातर मौके पर वह गेंद पर शानदार प्रहार करने में सफल रहे.

मुख्य कोच गौतम गंभीर इस दौरान भारतीय टीम के दोनों नेट पर नजर रखे थे. कोहली अपना सत्र पूरा करने के बाद अपने दोनों बल्ले को कंधों पर रख गंभीर से कुछ भी बोले बिना ही आगे बढ़ गए. पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखने वालों के लिए, यह कई पहलुओं वाला एक नजारा रहा होगा.

कोहली के ड्रेसिंग रूम जाने के थोड़े समय बाद रोहित भी ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े लेकिन उन्होंने थोड़ी देर रुक कर गंभीर से बातचीत की. भारतीय अभ्यास सत्र का केंद्र निश्चित रूप से रोहित और कोहली रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने भी इस सत्र में खूब पसीना बहाया.

TRENDING NOW

टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करने के बाद भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है और टीम बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों में टीम इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेना चाहेगी. यशस्वी जायसवाल ने बड़े शॉट खेलने का अभ्यास किया तो वही ऋषभ पंत ने सत्र के आखिर में बल्लेबाजी अभ्यास करने वालों में शामिल थे.