Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 2, 2025 8:49 AM IST

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कोई बड़ा विवाद है. और रविवार को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वनडे सीरीज के पहले मैच में यह विवाद सतह पर आ गया था. मीडिया में ऐसी खबरें आईं जिसमें इन दोनों के बीच तल्खी देखी गई. और इसे लेकर सोशल मीडिया पर जल्द ही चर्चा होने लगीं.
रविवार को जब विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया. इसके बाद टीम जब ड्रेसिंग रूम जा रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे यह कहा जाने लगा कि कोहली और गंभीर के रिश्ते ठीक नहीं हैं. असल में कोहली ने देखा कि गंभीर ड्रेसिंग रूम के दरवाजे के साथ बैठे हुए हैं लेकिन उनसे बिना हाथ मिलाये और यहां तक कि बात किए बगैर आगे बढ़ गए. इसकी वीडियो क्लिप सामने आने पर चर्चा शुरू हो गई. तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे.
हिंदी अखबार दैनिक भास्कर ने सोमवार को खबर दी कि दो सीनियर खिलाड़ियों, विराट कोहली व रोहित शर्मा के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच रिश्ते थोड़े असहज हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित और विराट, जो टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं, वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं. और वे इस फॉर्मेट के लिए टीम में अपनी जगह पुख्ता रखना चाहते हैं.
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कोहली और गंभीर के बीच रांची में हुए नेट सेशन के दौरान कोई बात नहीं हुई. इसके बाद अफवाहों को और हवा मिली.
Kohli completely ignored gambhir after win 😭😭 pic.twitter.com/XNBwPZPN0q
— ADITYA (@Wxtreme10) December 1, 2025
हालांकि कुछ फैंस जिन्होंने बहुत ध्यान से मैच देखा, ने इस तरह की किसी भी खबरों को दरकिनार कर दिया. उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें गंभीर-कोहली एक-दूसरे को साइड-हग दे रहे हैं. इसमें यह साफ होता है कि दोनों ने एक-दूसरे को सराहा. और यह वायरल क्लिप तस्वीर का पूरा रुख नहीं दिखाती.
भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. विराट कोहली 37 और रोहित शर्मा 38 साल के हो गए हैं. दोनों खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. माना जा रहा है कि इन दोनों का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. हालांकि टीम प्रबंधन ने पक्के तौर पर इन दोनों के उस वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है. मैनेजमेंट की ओर से बार-बार यह कहा जाता रहा है कि फिटनेस और फॉर्म अगर साथ रहे तो बेशक, ये दोनों 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
