• Home
  • News
  • Digvesh Rathi brings out notebook celebration after Sai Sudharsan wicket

IPL 2026: साई सुदर्शन के विकेट के बाद दिग्वेश राठी का सिग्नेचर सेलिब्रेशन, क्या फिर होगी कार्रवाई ?

दिग्वेश राठी पर आईपीएल 2025 में तीन बार इस सेलिब्रेशन को लेकर जुर्माना और एक मैच का बैन लगा था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2026, 06:44 PM IST

Published On Apr 12, 2026, 06:44 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 06:44 PM IST

Digvesh rathi

Digvesh rathi

Digvesh Rathi signature celebration: आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने साई सुदर्शन को अपना शिकार किया. साई सुदर्शन का विकेट लेने के बाद दिग्वेश राठी ने मैदान पर अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन किया. वह साई सुदर्शन को आउट करने के बाद मैदान पर सिग्नेचर करते नजर आए. उनका यह सेलिब्रेशन 2025 में भी काफी चर्चा में रहा था और अब यह वापस 2026 में भी लौट आया था.

दिग्वेश राठी के ओवर की पहली बॉल पर बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने उसे थर्ड फाइन लेग पर खेला, जहां मौजूद आवेश खान ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की, इसके बाद राठी को विकेट का जश्न मनाते हुए ज़मीन पर कुछ साइन करते देखा गया..

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिग्वेश राठी का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

दिग्वेश राठी का यह अनोखा सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स और आईपीएल के एक्स हैंडल से इस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की गई है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी पर आईपीएल 2025 में अपने विवादास्पद ‘नोटबुक’ और अन्य सेलिब्रेशन स्टाइल के लिए तीन बार जुर्माना लगाया गया था. उन्होंने नौ लाख का जुर्माना भरा था, इसके अलावा उन पर एक मैच का बैन भी लगा था

क्या फिर होगी कार्रवाई ?

दिग्वेश राठी पर इस नए सेलिब्रेशन के बाद डिमेरिट अंक दिया जा सकता है. राठी को पिछले सीज़न में पांच डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए थे. आधिकारिक नियमों के अनुसार, किसी खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर डिमेरिट पॉइंट्स 36 महीनों तक बना रहता है. अगर उन्हें एक डिमेरिट अंक मिलता है तो उन पर कुल छह डिमेरिट अंक हो जाएगा. कुल आठ डिमेरट पॉइंट्स होने पर दो मैचों का निलंबन होता है, जबकि 11 पॉइंट्स होने पर तीन मैचों का निलंबन होता है.

Editor's Pick