add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: शार्दुल ने पकड़ा कमाल का कैच, बटलर के विकेट के बाद दिग्वेश राठी का ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन

दिग्वेश राठी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर एक विकेट लिए. उन्होंने जोस बटलर (16) का अहम विकेट शामिल था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 12, 2025 6:00 PM IST

Digvesh Rathi trademark celebration: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम शनिवार को आमने-सामने हुई. इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए. लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को अपना शिकार बनाया और लगातार हो रहे जुर्माने के बावजूद नोटबुक सेलिब्रेशन करते नजर आए. हालांकि उन्होंने पिछले मैच की तरह एक बार फिर जमीन पर नोटबुक सेलिब्रेशन किया.

दिग्वेश राठी ने गुजरात टाइटंस की पारी के 17वें ओवर में जोस बटलर को अपना शिकार बनाया. जोस बटलर ने लेंथ गेंद को आड़े बल्ले से लेग साइड में उड़ा कर मारने का प्रयास किया था, मगर गेंद टॉप एज लगने के बाद हवा में गई और शॉर्ट फाइन के फील्डर शार्दुल ठाकुर ने बाईं तरफ डाइव कर कमाल का कैच लपका. इस विकेट के बाद दिग्वेश राठी ने अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन किया और जमीन पर कुछ लिखते हुए नजर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जुर्माने के बाद बदला सेलिब्रेशन का अंदाज

दिग्वेश राठी पर नोटबुक सेलिब्रेशन की वजह से आईपीएल 2025 में दो बार जुर्माना लगा है, हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने सेलिब्रेशन रका तरीका बदला है और वह अब जमीन पर लिखते नजर आते हैं. उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच में अपने आदर्श सुनील नरेन का विकेट लेने के बाद जमीन पर लिखकर सेलिब्रेट किया था.

दिग्वेश राठी की शानदार गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दिग्वेश राठी ने चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर एक विकेट लिया, जिसमें जोस बटलर (16) का अहम विकेट शामिल था. उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली. आखिरी के ओवरों में लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जिससे गुजरात की टीम 180 रन ही बना सकी.