पूर्व स्पिन गेंदबाज बोले- टेस्‍ट क्रिकेट के लिए अभी कच्‍चे हैं कुलदीप यादव

लॉर्ड्स टेस्‍ट में कुलदीप को मौका दिया गया था, लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 22, 2018, 12:52 AM IST

Published On Aug 22, 2018, 12:52 AM IST

Last UpdatedAug 22, 2018, 12:52 AM IST

Kuldeep Yadav IANS

Kuldeep Yadav © IANS

भारत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज में दो हार के बाद नॉटिघम टेस्‍ट में पहली जीत लगभग पक्‍की कर ली है। इस जीत के साथ भारत सीरीज जीतने की अपनी उम्‍मीदों को बनाए रखेेेगा  है।

अश्विन ने अपनी गेंदबाजी में किया काफी सुधार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोषी ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा, ” मैं बेहद खुश हूं कि रविचंद्रन अश्विन ‘स्‍टॉक बोल’ के महत्‍व को समझ गया है। एक अच्‍छे स्पिन गेंदबाज के लिए 98 प्रतिशत गेंद स्‍टॉक बॉल ही होनी चाहिए। वो शुरुआत में कुछ ज्‍यादा ही वेरिएशन कराने का प्रयास करता था। अब उसने अपनी गेंदबाजी में काफी ज्‍यादा सुधार कर लिया है।”

चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले दिए अपने बयान में दिलीप दोषी ने कहा, “अगर रविचंद्रन अश्विन फिट है तो वो दूसरी पारी के दौरान काफी अहम रोल अदा करने वाला है।” अपनी मूल लाइन पर गेंदबाजी करने को स्‍टॉक बॉल कहा जाता है। दिलीप दोषी ने अपने टेस्‍ट करियर में 30.71 की औसत से 114 टेस्‍ट विकेट लिए।

टेस्‍ट क्रिकेट में कच्‍चे हैं कुलदीप यादव

चाइनामैन कुलदीप यादव के संबंध में दिलीप दोषी ने कहा, ” वो एक युवा बच्‍चा है जो टेस्‍ट क्रिकेट के लिए अभी कच्‍चा खिलाड़ी है। वनडे और टी-20 में महज 10 और चार ओवर डालने होते हैं। वहां उसका काम चल जाएगा, लेकिन टेस्‍ट क्रिकेट में वो तकनीकी रूप से कच्‍चा है।”

रवींद्र जडेजा को मैच में खेलते देखना चाहता हूं

दिलीप दोषी ने रवींद्र जड़ेजा को तकनीकी रूप से सही बताते हुए कहा, “हवा में उनकी गेंद काफी तेज रहती है। वो एक दम संभलकर सीधी डिलीवरी डालता है। ऐसे में डीआरएस सिस्‍टम के तहत उसे ज्‍यादा से ज्‍याद एलबीडब्‍ल्‍यू मिल जाते हैं।” उन्‍होंने कहा, “अगले टेस्‍ट मैचों में वो रवींद्र जडेजा को बल्‍लेबाजी करते देखना चाहेंगे।”

Editor's Pick