Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 4:12 PM IST

Dilip Vengsarkar on Sarfaraz Khan: दिलीप वेंगसकर भारतीय टीम के सिलेक्टर्स से काफी नाराज हैं. उन्होंने खुलकर बीसीसीआई के सिलेक्टर्स की आलोचना की है. असल में वेंगसरकर ने सरफराज खान को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर सिलेक्टर्स पर खुलकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में तो अच्छा प्रदर्शन किया ही है लेकिन जब भी उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला उन्होंने उपयोगी योगदान दिया है. सरफराज सीजन-दर-सीजन अच्छा प्रदर्शन करते रहे.
आखिर साल 2023 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय जर्सी पहनने का अवसर मिला. हालांकि इसके बाद 2024-25 में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया तो गए लेकिन वहां उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में हीं चुना गया. और फिर उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. मुंबई के इस बल्लेबाज ने इसके बाद अपनी फिटनेस पर काफी काम किया. वजन घटाया. और अब वह काफी फिट नजर आ रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में सिलेक्टर्स ने उन पर तवज्जो नहीं दी. इसी को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर नाराज हैं.
सरफराज ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 37.10 के औसत से 371 रन बनाए. इसमें एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- सरफराज हुए नजरअंदाज, गंभीर और अगरकर से मांजरेकर हुए नाराज
वेंगसरकर ने हैरानी जताई कि सरफराज को भारतीय टीम के लिए लगातार अनदेखा किया जा रहा है. उन्होंने सरफराज के लगातार अच्छी बल्लेबाजी करने पर बात की. उनका कहना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने महत्त्वपूर्ण पारियां खेली हैं. इसमें अपनी डेब्यू सीरीज पर देवदत्त पडिक्कल के साथ इंग्लैंड के खिलाफ अहम साझेदारी भी शामिल है जिसकी वजह से भारत ने मैच में जीत हासिल की थी.
दिलीप वेंगसरकर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘सच कहूं, तो यह मेरे लिए वाकई बहुत निराशाजनक बात है कि आखिर क्यों उसे (सरफराज) को भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं चुना जा रहा है. जबकि उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. यहां तक कि जब भी उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला तब भी उनका प्रदर्शन उपयोगी रहा. मैंने उन्हें और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में देखा था. यह एक अहम सेशन था. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और मिलकर एक अच्छी पार्टनरशिप की. इसी ने आखिरकार भारत को टेस्ट मैच जीतने में मदद की.’
इसे भी पढ़ें- शानदार खेल के बाद भी टीम से बाहर हैं ये 4 बल्लेबाज, टीम में आएं धमाल हो जाए
| फॉर्मेट | मैच | पारी | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | 100 | 50 |
| टेस्ट | 6 | 11 | 371 | 150 | 37.10 | 1 | 3 |
| फर्स्ट क्लास | 60 | 90 | 4863 | 301* | 63.15 | 16 | 16 |
| लिस्ट ए | 41 | 30 | 849 | 157 | 42.25 | 3 | 1 |
| टी20 | 103 | 81 | 1517 | 100* | 26.15 | 1 | 6 |
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज ने गोवा के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 75 गेंद पर 157 रन की पारी खेली. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक तीन पारियों में 220 रन बनाए हैं.
वेंगसरकर इस बात को लेकर हैरान हैं कि अजित अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी ने अभी तक सरफराज जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को लगातार अनदेखा किया है.
इसे भी पढ़ें- सरफराज खान को CSK ने चुना तो अनाया बांगर ने किया रिएक्ट, रिएक्शन वायरल
वेंगसकर ने कहा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद, उन्हें एक और टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला. बेशक, वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे. लेकिन उन्हें एक भी मैच के खेलने का मौका नहीं मिला. और मुझे यह बिलकुल समझ नहीं आता क्योंकि वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि सभी फॉर्मेट में खेल सकते हैं. इस तरह की प्रतिभा को नजरअंदाज करना और उपेक्षित किया जा रहा है. यह वाकई शर्म की बात है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
