SL vs AUS: श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच दिनेश चांदीमल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले श्रींलकाई

दिनेश चांदीमल के दोहरे शतक की मदद से श्रीलंका अपनी पहली पारी में 554 रन बनाने में कामयाब रहा। चांदीमल के अलावा दिमुथ करूणारत्ने (86), कुसल मेंडिस (85), एंजेलो मैथ्यूज (52) और कमिंदु मेंडिस (61) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Edited By : Vanson Soral |Jul 11, 2022, 03:27 PM IST

Published On Jul 11, 2022, 03:27 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2022, 03:27 PM IST

Sri Lanka

मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दिनेश चांदीमल ने चौथे दिन शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। इसके साथ ही चांदीमल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक बनाने का बड़ा कारनामा करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। दिनेश चांदीमल ने 326 गेंदों पर 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 206 रनों की पारी खेली। चांदीमल का ये दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक का 43वां दोहरा शतक हैं।

चांदीमल की इस शानदार पारी की मदद से श्रीलंका अपनी पहली पारी में 554 रन बनाने में कामयाब रहा। चांदीमल के अलावा दिमुथ करूणारत्ने (86), कुसल मेंडिस (85), एंजेलो मैथ्यूज (52) और कमिंदु मेंडिस (61) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका इस समय गहरे राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका की आम जनता अपनी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। सरकार से खफा लोग राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर चुके हैं और प्रधानमंत्री के सरकारी आवास को आग के हवाले कर चुके हैं। ऐसे में चांदीमल का दोहरा शतक कहीं न कहीं श्रीलंका की जनता को इस संकट में जश्न मनाने का एक मौका दिया है।

गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ के 145 और मार्नस लाबुशेन 104 रन की मदद से 364 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर

  • 206* – दिनेश चांदीमल, 2022
  • 192 – कुमार संगकारा, 2007
  • 176 – कुसल मेंडिस, 2016
  • 167 – अरविंद डी सिल्वा, 1989
  • 147 – तिलकरत्ने दिलशान, 2012

5 या निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले SL बल्लेबाज

  • हसन तिलकरत्ने (2001)
  • अरविंदा डी सिल्वा (2002)
  • थिलन समरवीरा (2009) – दो बार
  • दिनेश चांदीमल (2022)*

 

Editor's Pick