- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dinesh Chandimal believes Sri Lanka need to score 300-plus totals to beat Australia in Test series
भारत के नक्शेकदम पर चलकर ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमीन पर हराना चाहता है श्रीलंका
श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
Published On Jan 16, 2019, 04:29 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2019, 04:29 PM IST
Dinesh Chandimal (File Photo) © AFP
भारत की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचा है। भारत ऐसा करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में अब श्रीलंका का सामना है। श्रीलंका भी कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम को टेस्ट सीरीज में हराकर ऐसा करने वाला दूसरा एशियाई देश बनने का इरादा रखता है। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा कि अगर हमें ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना है तो हर हाल में पहली पारी में 300 से ज्यादा रन बनाने होंगे।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 24 जनवरी से शुरू हो रही है। भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैच के दौरान तीन बार 300 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी। दो बार पहली पारी में टीम इंडिया ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे।
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लौटने के बाद घर से बाहर नहीं निकले हार्दिक पांड्या
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच से पहले चांदीमल ने कहा, “ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें सुधार की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हम चाहते हैं कि टीम अच्छी शुरुआत कर पाए। चाहे ये बल्लेबाजी में हो या गेंदबाजी में।”
चांदीमल ने कहा, “हमने पिछली टेस्ट सीरीज से काफी कुछ सीखा है। लड़कों के पास अच्छा गेम प्लान है। अगर वो अपने प्लान पर अमल कर पाए तो हमें अच्छी शुरुआत मिल पाएगी। हमारे तेज गेंदबाज सही कर रहे हैं। अगर हम 300 से ज्यादा रन बल्लेबाजी के दौरान बना पाए तो ये हमारे लिए काफी अच्छा रहेगा।”
पढ़ें:- सबसे बड़े मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्राइक रेट में नंबर वन
श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, “भारत की गेंदबाजी यूनिट काफी अच्छी है। खासकर 40 से 80 ओवर के दौरान वो शानदार प्रदर्शन करते हैं। जिसके कारण वो ऑस्ट्रेलिया को हरा पाए। बतौर टीम हम भी ऐसा ही करना चाहते हैं।”