दिनेश चांदीमल का 'बॉल टैंपरिंग' से इंकार, मैच के बाद होगी सुनवाई

श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी करते दिखे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 18, 2018, 04:50 PM IST

Published On Jun 18, 2018, 04:50 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2018, 04:50 PM IST

Dinesh Chandimal ©IANS

बॉल टैंपरिंग मामले में फंसे श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने आईसीसी के लगाए आरोपों को गलत कहा है और अपने आप को बेकसूर बताया है। चांदीमल पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2.9 को तोड़ने का आरोप है। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद आईसीसी मैच रेफरी के एलिट पैनल के जवागल श्रीनाथ इस मामले की सुनवाई करेंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/michael-atherton-to-dinesh-chandimal-5-captains-who-have-been-charged-for-ball-tampering-720826″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी एलीट पैनल के ऑन फील्ड अंपायर अलीम दार, इयान गाउल्ड और तीसरे अंपायर रिचर्ड कैटलब्रॉ ने चांदीमल पर शनिवार को मैच के दूसरे दिन गेंद की स्थिति बदलने का आरोप लगाया। श्रीलंकाई कप्तान ने आईसीसी के टेस्ट, वनडे और टी20 खेलों को उपनियम 41.3 को तोड़ा है। अधिकारियों ने शुक्रवार के खेल के आखिरी सेशन की टेलीविजन फुटेज देखने के बाद ये आरोप पुख्ता किए। जिसमें चांदीमल जेब से मिठाई निकालकर गेंद पर सलाइवा लगाते हुए देखे। सुनवाई में इस वीडियो को सबूत के तौर पर रखा जाएगा। इस दौरान मैच अधिकारियों के साथ साथ श्रीलंकन टीम मैनेजमेंट भी मौजूद रहेगा।

लेवल 2 के अपराधों में आईसीसी किसी खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 या 100 प्रतिशत जुर्माना लगा सकता है और उसे दो सस्पेशंन प्वाइंट्स और तीन या चार डीमेरिट प्वाइंट दे सकते हैं।

Editor's Pick