- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dinesh Chandimal: Sri Lanka will make a strong comeback against South Afirca
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बोले चांदीमल, दक्षिण अफ्रीका में करेंगे वापसी
श्रीलंका का दक्षिण अफ्रीका का दौरा 13 फरवरी से शुरू होगा।
Published On Feb 04, 2019, 02:09 PM IST
Last UpdatedFeb 04, 2019, 02:09 PM IST
Dinesh Chandimal (IANS)
श्रीलंका को ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर पारी और 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि कैनबरा में मेहमान टीम को चौथे दिन 366 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। श्रीलंका की टीम ने अपनी मेजबानी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज क्रमश 0-1 और 0-2 से गंवाई।
दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट 13 फरवरी से खेला जाएगा और टीम ऑस्ट्रेलिया से ही इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। चांदीमल ने कहा, ‘‘हमारी टीम युवा है और सीख रही है, विशेषकर इस तरह के कड़े हालात में। हम दक्षिण अफ्रीका में वापसी करेंगे। मेरे कहने का मतलब है कि हमें तीन कड़े दौरे खेलने थे और हम दो खेल चुके हैं और अब दक्षिण अफ्रीका जाना है।’’
ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर बड़ी भूमिका निभाएंगे- टिम पेन
श्रीलंका के कप्तान ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के हालात इन परिस्थितियों के समान हैं और उनके गेंदबाज काफी अच्छे हैं। हमें पता है कि टीम के रूप में हमें कड़े हालात में खेलना होगा और हमें इन हालात के अनुसार सामंजस्य बैठाने की जरूरत है और टीम के रूप में प्रदर्शन में सुधार करना होगा।’’
(पीटीआई)
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने सोमवार को जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में शिकस्त झेलने वाली उनकी टीम अपने खेल में सुधार कर सकती है और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे पर प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन कर सकती है।
Also Read
T20WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में हराया
Also Read
AUS vs SL: घरेलू मैदान पर मार्कस स्टॉयनिस का धमाका, तोड़ दिया वॉर्नर-मैक्सवेल का रिकॉर्ड
Also Read
AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरनाक हो सकती है एक और हार
ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को वनडे रैंकिंग में फायदा, विराट नंबर वन पर कायम