- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dinesh Karthik tenders unconditional apology to BCCI
विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने बिना शर्त BCCI सेे मांगी माफी
कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा।
Published On Sep 08, 2019, 12:59 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2019, 12:59 PM IST
Dinesh Karthik
कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हैं। वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आए। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यो नहीं कर दिया जाए।
कार्तिक ने अपने जवाब में कहा कि वह कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा।
पढ़ें: गयाना अमेजन वॉरियर्स की जीत में चमके हेटमेयर और शादाब खान
उन्होंने पत्र में लिखा ,‘ मैं इस यात्रा से पहले बीसीसीआई से अनुमति नहीं लेने के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।’ उन्होंने कहा ,‘ मैं दोहराना चाहता हूं कि मैने टीकेआर की किसी गतिविधि में भाग नहीं लिया ओर ना ही कोई भूमिका निभाई।’
उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी मैचों में वह टीकेआर के ड्रेसिंग रूम में नहीं बैठेंगे। कार्तिक के इस माफीनामे के बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) मामले को खत्म कर सकती है।
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन करने पर ‘बिना शर्त माफी ’ मांग ली है।
Also Read
'क्रिकेटर मशीन नहीं होते'... खिलाड़ियों की रिकवरी में देरी पर लक्ष्मण ने दिया जवाब
Also Read
रयान टेन डोशेट और टी दिलीप की हुई आधिकारिक विदाई, बीसीसीआई ने दी जानकारी
Also Read
IND vs SL: लंका फतह के लिए भारतीय टीम का मास्टर प्लान, कोलंबो में खेलेगी 4 दिवसीय अभ्यास मैच
पढ़ें: ICC महिला टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम घोषित, भारत-ऑस्ट्रेलिया एक ग्रुप में