विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु की कप्तानी करेंगे दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, मुरली विजय और अभिनव मुकुंद को स्क्वाड में जगह मिली है।

Edited By : Press Trust of India |Sep 15, 2019, 10:13 AM IST

Published On Sep 15, 2019, 10:13 AM IST

Last UpdatedSep 15, 2019, 10:13 AM IST

दिनेश कार्तिक, अभिनव मुकुंद

दिनेश कार्तिक, अभिनव मुकुंद

खराब फार्म में चल रहे भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक 24 सितंबर से 16 अक्टूबर तक होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु टीम की कप्तानी करेंगे। जिसमें ऑलराउंडर विजय शंकर और वाशिंगटन सुंदर भी टीम में है।

विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर चोट के कारण बीच में से ही लौट आए थे। भारतीय टीम से बाहर मुरली विजय और अभिनव मुकुंद भी टीम में है। फिलहाल टीम तिरूपुर में अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संन्यास से यू-टर्न लेने वाले अंबाती रायडू बने हैदराबाद के कप्तान

तमिलनाडु टीम:  दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मुकुंद, मुरली विजय, बाबा अपराजित, एम अश्विन, एम एस वाशिंगटन सुंदर, आर साइ किशोर, एन जगदीशन, टी नटराजन, के विग्नेश, एम मोहम्मद , एम सिद्धार्थ, अभिषेक तंवर, सी हरि निशांत, जे कौशिक ।

Editor's Pick