- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dinesh Karthik Unwanted record in Ipl with most ducks
IPL 2024: DC के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
दिनेश कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा- ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया.
Published On May 12, 2024, 09:56 PM IST
Last UpdatedMay 12, 2024, 09:56 PM IST
(Image credit-IPL Twitter)
बेंगलुरु. आईपीएल 2024 में रविवार को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. दिनेश कार्तिक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल सके, वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
दिनेश कार्तिक 18वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे, उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना कोई रन बनाए खलील अहमद की गेंद पर कुलदीप यादव को कैच थमा बैठे. आईपीएल में वह 18वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं. ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के नाम 17-17 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है.
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट
18- दिनेश कार्तिक
17 – ग्लेन मैक्सवेल
17 – रोहित शर्मा
16-पीयूष चावला
16 – सुनील नरेन
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है. उन्होंने इस सीजन 13 मैच में 43 की औसत से 301 रन बनाए हैं. उनके नाम इस सीजन दो अर्धशतक है.