• Home
  • News
  • Dinesh Kartik opens up about dropped catch vs West Indies in one-off T20I

दिनेश कार्तिक ने बताया क्यों छूटा कैच? कहा, उस खिलाड़ी को मैंने दौड़ते देखा था

टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी20I में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jul 10, 2017, 04:24 PM IST

Published On Jul 10, 2017, 04:24 PM IST

Last UpdatedJul 10, 2017, 04:24 PM IST

दिनेश कार्तिक © Getty Images
दिनेश कार्तिक © Getty Images

वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में टीम इंडिया की 9 विकेट से हार के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने छूटे हुए कैचों पर अपना पछतावा जाहिर किया। गौर करने वाली बात है कि इन छूटे हुए कैचों की वजह से ही टीम इंडिया को एक जीता हुआ मैच गंवाना पड़ा। कार्तिक ने भी इस दौरान के आसान सा कैच छोड़ा था जिसको उन्होंने स्वीकार किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 रन बनाए थे लेकिन ओपनर एविन लुईस ने 62 गेंदों में 125 रन ठोंक दिए और वेस्टइंडीज को 18.3 ओवरों में मैच जितवा दिया।

वेस्टइंडीज की पारी के छठवें ओवर में लुईस ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक स्ट्रोक हवा में खेला था लेकिन विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बीच गफलत हो जाने के कारण यह कैच छूट गया। चार गेंदों के बाद लुईस ने कुलदीप यादव की गेंद को हवा में खेल दिया लेकिन लॉन्ग ऑफ पर खड़े दिनेश कार्तिक इस कैच को नहीं पकड़ पाए और इस तरह से लुईस ने छूटे हुए कैचों का खूब फायदा उठाया और टीम इंडिया के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने छूटे हुए कैच के बारे में बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा, “फील्डिंग करते हुए ‘हाई कैच’ लेने में मुझे अपने आपपर खासा विश्वास रहता है। लेकिन इस कैच को पकड़ने के दौरान हवा का झोंका आया जिसकी वजह से जितना मैंने सोचा था उससे ज्यादा गेंद लहरा गई और मैंने अपनी आंख के कोने से विराट को भी कैच की ओर दौड़ते हुए देखा था।”  [भारत बनाम वेस्टइंडीज, एकमात्र टी20I फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…]

उन्होंने आगे कहा, “मैं विराट से टकराना नहीं चाहता था जिसके कारण मुझे हल्का सा समय लग गया और मैं थोड़ा आगे निकल गया जिसके चलते मैं कैच लेने की सही पोजीशन में नहीं आ सका और यही कारण रहा कि मेरे से कैच छूट गया।” इस मैच में दिनेश कार्तिक भारत की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 48 रन बनाए थे। कार्तिक ने 7 साल के बाद टीम इंडिया के लिए टी20I मैच खेला है।

Editor's Pick