add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ड्वेन ब्रावो की धुन पर नाचे बॉलीवुड के सितारे

आईफा 2017 के कार्यक्रम में ब्रावो ने सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत, वरुण धवन और शाहिद कपूर को चैंपियंन गाने पर डांस कराया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - July 15, 2017 4:06 PM IST

ड्वेन ब्रावो © Getty Images
ड्वेन ब्रावो © Getty Images

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर बॉलीवुड सितारों के बीच नजर आ रहे हैं। नहीं ब्रावो किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं करने जा रहे हैं, दरअसल ब्रावो हाल ही में आईफा 2017 के कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के साथ नजर आए। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर होटल में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सलमान खान, वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत, कटरीना कैफ, शाहिद कपूर जैसे सेलिब्रिटीज मौजूद थे। इस दौरान ब्रावो ने अपना मशहूर चैंपियंन गाना गाया और सभी सितारों को नाचने पर मजबूर कर दिया। शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजुपूत और वरूण धवन ने ब्रावो के साथ चैंपियंस डांस किया। आप यहां क्लिक कर वीडियो देख सकते हैं। [ये भी पढ़ें: फिरने वाले हैं वेस्टइंडीज टीम के दिन, जल्दी ही वापसी करेंगे क्रिस गेल समेत सभी बड़े खिलाड़ी]

IIFA awards 2017 #GreenCarpet #champion#1 NY

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on

बता दें कि ये कार्यक्रम आज होने वाले आईफा समारोह के प्रोमशन के लिए आयोजित किया गया था। ब्रावो ने आईफा के ग्रीन कार्पेट पर भी शिरकत की और अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली। काफी समय से मैदान से दूर चल रहे ब्रावो जल्द ही वेस्टइंडीज की जर्सी में खेलते दिख सकते हैं। दरअसल कायरॉन पोलार्ड, सुनील नरेन, ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज प्लेयर्स यूनियन (वीपा) के द्वारा वेस्टइंडीज बोर्ड से सामूहिक रूप से माफी मांगी है, जिसके बाद ये सभी खिलाड़ी टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इस माफी को आधिकारिक तौर पर मंजूरी नहीं दी है लेकिन ये बात तय है कि बिना इन दिग्गज खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज टीम का 2019 विश्व कप में पहुंचना नामुमकिन है।