add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: शुभमन गिल के सपॉर्ट में उतरे आशीष नेहरा, बोले- इतनी जल्दी...

आशीष नेहरा ने कहा है कि शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज को दो तीन मैचों में असफल होने के बाद ही आंका नहीं जाना चाहिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 12, 2025 6:21 PM IST

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लगातार दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. और इस वजह से वह आलोचकों के निशाने पर हैं. लेकिन पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने उनका समर्थन किया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि गिल की क्षमता वाले खिलाड़ी को सिर्फ दो या तीन मैचों में असफल होने के बाद नहीं आंका जा सकता.

गिल एक साल से अधिक समय तक टी20 फॉर्मेट से बाहर रहे. इसके बाद उन्होंने एशिया कप से वापसी की. उसके बाद से उन्होंने एशिया कप के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे गिल ने पिछले 10 मैच में कुल 181 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 से कम रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आशीष नेहरा आईपीएल में गिल पर गहरी नजर रखते हैं. और उनसे पूछा गया क्या वह इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि क्या आईपीएल शुरू होने में जब तीन महीने का ही वक्त बचा है, तो वह गिल के फॉर्म को लेकर फिक्रमंद हैं.

और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा ने कहा, ‘तीन महीने तो छोड़ दो, अगर आईपीएल तीन हफ्ते बाद भी होता तब भी मैं चिंतित नहीं होता क्योंकि आप टी20 जैसे फॉर्मेट की बात कर रहे हैं. और अगर मैं गलत नहीं हूं तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ दो मैच ही खेले गए हैं.’

नेहरा का मानना है कि भारत में आलोचना के पीछे सिर्फ खिलाड़ी के नंबर देखना और फैसला कर लेना है.

उन्होंने कहा, ‘यही हमारी समस्या है. इस फॉर्मेट में (भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल) अगर शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी को दो-तीन मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर आंका जाए तो मुश्किल होगी.’ अपनी खास व्यंग्यात्मक शैली में नेहरा ने कहा कि अगर बदलाव चाहिए तो विकल्पों की कोई कमी नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘अगर ओपनर के तौर पर देखें तो आपके पास बहुत विकल्प हैं. अगर आप देखना चाहते हैं तो अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को हटा सकते हैं तथा साई सुदर्शन और रुतुराज गायकवाड़ को पारी का आगाज करा सकते हैं.’ नेहरा ने कहा, ‘अगर आप इन्हें (साई और रुतुराज) भी हटाना चाहें तो वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन से पारी का आगाज करा सकते हैं. इसलिए विकल्प बहुत हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप एक-दो मैच हारते हैं या किसी बल्लेबाज या गेंदबाज के आंकड़े अच्छे नहीं हैं और आप उन्हें बदलने की बात करते हैं तो फिर मुश्किल होगी.’

अबुधाबी में 16 दिसंबर को होने वाली मिनी- नीलमी कोलकाता नाइट राइडर्स (64.30 करोड़ रुपये) और चेन्नई सुपर किंग्स (43.40 करोड़ रुपये) जैसी टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी जो फिर से अपनी कोर टीम बना रही हैं.

लेकिन टाइटन्स को सिर्फ पांच खिलाड़ियों की जरूरत है और उनके पास 12.90 करोड़ रुपये की राशि है. नेहरा ने कहा, ‘‘हमारी कोर टीम तैयार है और हमने सिर्फ चार-पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है. अगर आप नई टीम बना रहे होते हैं तब रणनीति अलग होती है.’