- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Do not think anybody is surprised that more than three players knew about ball tampering scandal says michael clarke 4669948
बॉल टैम्परिंग कांड पर बोले Michael Clarke- हैरान नहीं कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को पता थी यह बात
साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टैम्परिंग कांड में फंस गई थी. इसके बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बेनक्राफ्ट पर बैन लगाया गया था.
Published On May 17, 2021, 01:39 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2021, 01:39 PM IST
क्रिकेट जगत में एक बार फिर बॉल टैम्परिंग कांड पर चर्चा छिड़ गई है. हाल ही में बॉल टैम्परिंग कांड में 9 महीने बैन की सजा काट चुके बैन बैनक्राफ्ट ने इस घटनाक्रम पर मीडिया में फिर से बात की है. इसमें उन्होंने दावा किया साउथ अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टैम्परिंग के बारे में खिलाड़ियों को पहले से ही जानकारी थी. 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर केप टाउन टेस्ट के दौरान बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़खानी करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें बल्लेबाज बैन बैनक्रॉफ्ट के उस बयान पर कोई हैरानी नहीं है. बॉल टैम्परिंग से खेल को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और उपकप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को तत्काल प्रभाव से कप्तानी से भी हटा दिया गा था और इन दोनों पर 12-12 महीने, जबकि बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था.
क्लार्क ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, ‘मैं अब आपको बता सकता हूं कि अगर आपने एक पेन पकड़ा, बस एक पेन और उससे मेरे क्रिकेट बैट पर कहीं ‘1’ लिख दिया. हैंडल के ऊपर, बल्ले के किनारे पर, ग्रिप के नीचे, कहीं भी, बस छोटा सा नंबर एक, तो मैं इसका नोटिस करूंगा. इस स्तर पर खिलाड़ियों को इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों के बारे में काफी जानकारी होती है और इस पर विश्वास करना मुश्किल है कि गेंदबाजों ने गेंद पर खरोंच के निशान नहीं देखे होंगे.’
उन्होंने कहा, ‘जब गेंद को गेंदबाज के पास फेंका जाता है तो यह हो नहीं सकता कि गेंदबाज को इसके बारे में पता न हो.’ इस पूर्व कप्तान ने कहा कि बैनक्राफ्ट के बयान पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस मामले में तीन से अधिक लोगों को भी पता था.
40 वर्षीय क्लार्क ने कहा, ‘इस बात से कोई भी हैरान नहीं होगा कि सैंडपेपर गेट के बारे में तीन से अधिक लोग जानते थे. मुझे नहीं लगता कि कोई भी, जिन्होंने क्रिकेट खेला है या जो क्रिकेट के बारे में थोड़ा-बहुत जानते हैं वो इससे हैरान होंगे कि तीन से अधिक लोग इसके बारे में जानते थे.’