SL vs BAN: करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी बांग्लादेश, श्रीलंका सीरीज करना चाहेगी अपना नाम

बांग्लादेश की टीम आज श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी. यह मुकाबला अगर बांग्लादेश हारती है तो वह टी20 सीरीज गंवा देगी.

Edited By : Saurav Kumar |Jul 13, 2025, 05:27 PM IST

Published On Jul 13, 2025, 05:27 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2025, 05:27 PM IST

Bangladesh cricket team

Bangladesh cricket team

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दांबुला में रविवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा, जिसमें बांग्लादेश की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. श्रीलंकाई टीम तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में दबाव मेहमान टीम पर ही होगा.

श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और पथुम निसांका जैसे खिलाड़ियों से उम्मीदें होंगी. वहीं, गेंदबाजी में महेश दीक्षाना, दासुन शनाका और जेफ्री वेंडरसे विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं. वहीं, बांग्लादेश को परवेज हुसैन एमोन, मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज जैसे खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें होंगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश नहीं करेंगी फैंस को तंग

दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश की आशंका बेहद कम है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है. बारिश की मामूली-सी आशंका को मद्देनजर रखते हुए पहले बल्लेबाजी के लिए उतरने वाली टीम स्कोरबोर्ड पर तेजी से रन जोड़ने की कोशिश करती नजर आ सकती है.

स्पिनर्स को मिलेगी पिच से मदद

इस मैदान की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है. यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर 209 रन रहा है. सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 180 रनों का टारगेट हासिल किया था. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 142 रन है.

श्रीलंकाई टीम ने पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 मैच को सात विकेट से अपने नाम किया था. बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने एक ओवर शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 51 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली थी.

Editor's Pick