×

2017 मे रिलीज होगी युवराज के जीवन पर आधारित फिल्म

'मिरकल' 'बिग शाट' और 'मिलियन डॉलर आर्म' जैसी फिल्में बनाने वाली एपेक्स इंटरटेनमेंट के फिल्म को प्रोड्यूस करेगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 28, 2016 1:21 PM IST

युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी © Getty Images
युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी © Getty Images

भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की साल 2017 में रिलीज होने की संभावना है। एपेक्स इंटरटेनमेंट इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोड्यूस करेगी। इसमें युवराज के क्रिकेट करियर के अलावा कैंसर से उनकी जंग को दिखाया जाएगा। इस साल क्रिकेट फैंस को क्रिकेटरों के जीवन पर बनी फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म  ‘अजहर’ और महेन्द्र सिंह धोनी की जीवनगाथा पर आधारित फिल्म ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी इस साल रिलीज हो रही हैं। ये दोनों फिल्में इस साल मई और सितंबर में रिलीज होगी। दर्शकों को युवराज की इस डॉक्यूमेंट्री का भी बेसब्री से इंतजार है। ALSO READ: मूझे उम्मीद है कि मैं अगले मैच में ज्यादा रन बनाऊंगा: युवराज सिंह

एपेक्स इंटरटेनमेंट इससे पहले भी स्पोर्ट्स पर आधारित ‘मिरकल'(2004), ‘बिग शाट'(2012), ‘मिलियन डॉलर आर्म'(2014) जैसी कई फिल्में बना चुकी है। इन फिल्मों को ना सिर्फ समीक्षकों की सराहना मिली बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई की है। एपेक्स इंटरटेनमेंट के प्रेसीडेंट मार्क सीयार्डी ने बताया कि उनकी कंपनी को युवराज सिंह की फिल्म बनाने का अधिकार मिल गया है, उन्होने आगे कहा कि मैंने कंपनी की फिलॉसोफी में हमेशा भरोसा जताया है जो पूरे विश्व से आपको प्रेरित करने वाली कहानियों को लाती है। ALSO READ: क्या एक दशक पहले विराट कर पाते आमिर की तारीफ?

मार्क ने युवराज सिंह के बारे में कहा कि युवराज सिंह की कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है बल्कि उनके जीवन में मानव रूचि भी है। लोगों को महानता देखना पंसद है। युवराज ने जिस तरह अपने जीवन और करियर में उतार चढ़ाव का सामना किया। जिस तरह वो कैंसर से उबरे और टीम में वापसी के लिए संघर्ष किया और टीम में जगह बनाई वो करोड़ों भारतीयों और विश्व के क्रिकेट फैंस के लिए एक मिसाल हैं।

TRENDING NOW

युवराज सिंह के जीवन पर आधारित इस फिल्म में युवराज सिंह की मां शबनम सिंह और पिता योगराज सिंह भी दिखाई देंगी। फिल्म को रीयल लुक देने के लिए फिल्म की अधिकांश शूटिंग भारत में ही होगी। जिनमें युवराज के इंटरनेशनल करियर के कुछ वीडियो फुटेज का भी इस्तेमाल किया जाएगा।