पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केन्या टीम के हेड कोच बनाए गए

भारत के लिए 1997 में साउथ अफ्रीका के लिए किया था डेब्यू, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 350 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 14, 2024, 11:30 AM IST

Published On Aug 14, 2024, 11:30 AM IST

Last UpdatedAug 14, 2024, 11:30 AM IST

Dodda Ganesh

(Image credit- X)

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश को केन्या की राष्ट्रीय टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. 51 साल के डोडा गणेश ने 1997 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, हालांकि वह लंबे समय तक टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे थे. डोडा गणेश ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही ज्यादा प्रभावित नहीं किया, मगर घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार रिकॉर्ड है.

डोडा गणेश ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 104 फर्स्ट क्लास मैच में 365 विकेट चटकाए हैं, वहीं लिस्ट ए के 89 मैच में उन्होंने 128 विकेट लिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज डोडा गणेश 1998-1999 के सत्र में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के सबसे सफल गेंदबाज थे, जिसमें श्रीनाथ, प्रसाद, कुंबले और जोशी जैसे अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे. टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने अपने एक्शन में सुधार किया, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने में असफल रहे.

डोडा गणेश का इंटरनेशनल करियर

डोडा गणेश ने भारत के लिए जनवरी 1997 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट खेला था, इसी साल अप्रैल में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. डोडा गणेश ने भारत के लिए चार टेस्ट में पांच विकेट हासिल किए. वहीं उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच खेला, उन्होंने उस मैच में एक विकेट लिए.

Editor's Pick