add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

‘मैं इस पर सिर्फ हंसता हूं’ – Sanjiv Goenka ने Rishabh Pant को रिलीज करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

ळकनऊ सुपर जायंट्स की टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उन सवालों पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत को रिलीज करने का विचार किया जा रहा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 23, 2026 2:44 PM IST

Sanjiv Goenka on Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका उन फ्रैंचाइजी मालिकों में शुमार हैं जो खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं. उनकी टीम अगर अच्छा नहीं करती तो गोयनका को अकसर गुस्से में देखा गया है. केएल राहुल जब टीम के साथ थे, तब उनके साथ संजीव गोयनका की नाराजगी खुलकर सामने आई थी. और इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए. गोयनका ने इसके बाद ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया. और इस विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये की रकम खर्च की. हालांकि पंत का सीजन भी बहुत अच्छा नहीं रहा. टीम का प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं था. एक कप्तान और बल्लेबाज, दोनों के रूप में पंत आईपीएल 2025 में कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे.

पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्होंने 13 पारियों में 269 रन ही बनाए. और लगातार दूसरी बार लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. इस बार टीम का पहला मैच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- IPL 2026 Full Schedule: कब आएगा आईपीएल का बाकी शेड्यूल, BCCI ने दी जानकारी: रिपोर्ट

LSG को खली चोटिल गेंदबाजों की कमी

गोयनका, जो खुलकर अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं, ने हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अपने कप्तान को जिम्मेदार ठहराने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्होंने माना कि आईपीएल 2025 में अहम गेंदबाजों को चोट लगने का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा.

स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में गोयनका ने माना, ‘अगर एक कप्तान के पास उसके चार अहम गेंदबाज ही न रहें तो आप उससे क्या उम्मीद करते हैं? तो हमें इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए कि उनके पास असल में क्या संसाधन थे. मुझे उस (पंत) पर पूरा भरोसा है.’

उन्होंने उन सवालों का भी जवाब दिया जिनमें यह कहा जा रहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक खराब सीजन के बाद पंत को रिलीज करने पर विचार कर रही है.

खबरें पढ़कर हंस देते हैं गोयनका

उन्होंने कहा, ‘कई बार जब लोग अंदाजा लगाते हैं कि क्या ऋषभ पंत को रीटेन किया जाएगा या नहीं. तो मैं इन खबरों को देखता हूं और हंस देता हूं. शायद कुछ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म सिर्फ व्यूज के पीछे भागते हैं.’

इसे भी पढ़ें- IPL 2026: विदेशी खिलाड़ियों की ‘मनमर्जी’ पर भड़के गावस्कर, बोले- मेहमान-नवाजी का गलत…

पंत को लेकर गोयनका काफी संतुष्ट (Sanjiv Goenka on Rishabh Pant) नजर आते हैं. और उन्होंने साफ किया कि टीम का ऐसा करने का कोई विचार नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘वह (पंत) बेहतरीन हैं. वह सीधा अपनी बात करते हैं. वह फ्रैंचाइजी के लिए 100 फीसदी देने की कोशिश करते हैं. इसलिए, जब एक खिलाड़ी, इस बात की परवाह किए बिना कि वह कप्तान है या नहीं, अपना 100 फीसदी देता है तो आपके पास कोई वजह नहीं होती कि उससे इससे ज्यादा की मांग करें.’

पंत के आईपीएल करियर की बात करें तो बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 125 मैचों में 147.61 के स्ट्राइक-रेट और 34.16 के औसत से 3553 रन बनाए हैं.

Also Read: Ravichandran Ashwin’s blunt take on THIS star’s chances in IPL 2026, says ‘Khelega hi nhi…’