- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Doesn’t matter what Akila Dananjaya bowling action is like, how we play him matters, says Joe Root
एक्शन पर उठे सवाल पर धनंजय को मिला जो रूट का समर्थन, कही ये बात
पहले टेस्ट मैच के बाद अंपायर ने धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाते हुए आईसीसी से इसकी शिकायत की थी।
Published On Nov 13, 2018, 08:04 PM IST
Last UpdatedNov 13, 2018, 08:04 PM IST
Akila Dananjaya (File Photo) @ AFP
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का कहना है कि अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे सवालों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। बुधवार को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें धनंजय के एक्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में 211 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच के बाद अंपायर ने धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। नियम के मुताबिक अब अकीला धनंजय को दो सप्ताह के अंदर आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर पर जाकर गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट देना होगा। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट मैच के बाद धनंजय ऑस्ट्रेलिया जाकर टेस्ट दे सकते हैं।
जो रूट से अकीला धनंजय को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, “ये घटना बेहद दुखद है। ऐसी चीजें देखना अच्छा नहीं लगता। अगर आप किसी शख्स के गेंदबाजी एक्शन को संदेह के दायरे में रखते हो। आप उम्मीद करते हो कि ये सब चीजें उसके करियर को प्रभावित न करें।”
जो रूट ने कहा, “मुझे उनके गेंदबाजी एक्शन से खास फर्क नहीं पड़ता है। हमें इस बात से फर्क पड़ता है कि हम उनकी गेंदों को किस तरह से खेलते हैं। हम चाहेंगे कि हमारे पास इतनी प्रतिभा हो कि हम उनकी गेंदों को अच्छे से खेल पाएं।”
दिनेश चांदीमल ने कहा, “आईसीसी नियमों में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि अगर किसी गेंदबाज के एक्शन पर सवाल उठे हों तो वो दूसरा मैच नहीं खेल सकता है। वो सकारात्मक मानसिकता के साथ दूसरे मैच में उतरेगा और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेगा।”