×

जिम एफ्रो टी-10 लीग में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज का धमाका, आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़े

डोनावन फरेरा ने 33 गेंद में 87 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने करीम जनत के आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 27, 2023 8:02 PM IST

जिम एफ्रो टी-10 लीग में हरारे हरिकेन के बल्लेबाज डोनावन फरेरा ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. डोनावन फरेरा ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर आईपीएल के कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह की याद दिला दी. आखिरी ओवर में फरेरा ने पहली गेंद को मिस किया और अगली पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए. इस मैच में सुपर ओवर में हरारे हरिकेन को जीत मिली.

फरेरा ने 87 रन की विस्फोटक पारी खेली

इस मैच की बात करें तो इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली हरारे हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बनाए. डोनावन फरेरा ने 33 गेंद में 87 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने करीम जनत के आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाए. 87 रन की पारी में फरेरा ने आठ छक्का और छह चौके लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली केपटाउन सैम्प आर्मी की टीम भी 10 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन ही बना सकी और यह मुकाबला टाई हो गया.

सुपर ओवर में हुआ फैसला

सुपर ओवर में पार्थिव पटेल की टीम ने एक ओवर में एक विकेट पर सात रन बनाए. इयोन मॉर्गन की टीम ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं डोनावन फरेरा

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डोनावन फरेरा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है. आईपीएल 2023 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा था, मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका.