Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 21, 2024 8:04 AM IST

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से पहले सलाह दी है. पोंटिंग ने इन दोनों खिलाड़ियों से कहा है कि वे उन गलतियों से बचें जो खुद पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान की थीं.
अपने करियर के आखिरी दौर में पोंटिंग ने अपना बेस्ट हासिल करने के लिए लगातार बहुत ज्यादा करते रहे. वह नेट्स में घंटों बिताते. ट्रेनिंग में काफी जोर लगाते. पोंटिंग का कहना है कि वह इतना परिश्रम करते थे कि टीम के युवा खिलाड़ी भी थक जाते.
करियर के आखिरी दौर में पोंटिंग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे थे. हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका दबदबा कायम था. लेकिन टेस्ट क्रिकेट का मानसिक दबाव उन पर इतना हावी हो गया कि आखिर साल 2012 में उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया. पोंटिंग अब जब अपने अतीत को देखते हैं तो सोचते हैं कि काश उन्होंने इतनी मेहनत न की होती. और साथ ही वह उम्मीद करते हैं कि न तो स्मिथ और न ही विराट कोहली भी अपने करियर के इस आखिरी दौर में इस तरह की मेहनत करें.
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में पोंटिंग ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत मुश्किल होता है जब आपको लगता है कि आप उस स्तर का क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं जैसा आप कभी खेला करते थे. और खेल आपको लगातार मुश्किल लगने लगता है. मैंने जितनी ज्यादा मेहनत की मेरी बल्लेबाजी उतनी ही नीचे जाती रही. मैं जितना ज्यादा परफेक्ट होने की कोशिश कर रहा था मेरा खेल उतना ज्यादा खराब हो रहा था.’
पोंटिंग ने SMH से बातचीत में आगे बताया, ‘मैं टीम में था लेकिन कप्तान नहीं था. ऐसे में अपने युवा साथियों के लिए एक उदाहरण तय करना चाहता था. मैं उन्हें यह दिखाना चाहता था कि चीजें करने का सही तरीका क्या है. मैं अपने करियर में इतना फिट कभी नहीं था. मैं अपने सभी साथियों से अच्छी ट्रेनिंग कर रहा था. और यहां तक कि जब मैं शील्ड क्रिकेट में वापस गया तो मैं बहुत ही आसानी से रन बना रहा था. लेकिन जब मैं टेस्ट क्रिकेट में यह सब करने की कोशिश कर रहा था, चीजें मुश्किल होती जा रही थीं.’
अपने पुराने वक्त को याद करते हुए पोंटिंग कहते हैं, ‘अगर मैं उस वक्त को वापस ला सकूं तो मैं उस सबको भूल जाऊंगा और सिर्फ गेंद को देखकर रन बनाने के बारे में सोचूंगा. और स्मिथ और कोहली के साथ इतने अच्छे लोग हैं जो उनके लिए चीजें जल्दी से पटरी पर ला सकते हैं. यह सबक मैंने सीखा है. और मैं इस सीरीज में विराट और स्मिथ किस तरह खेलते हैं यह देखने को लेकर उत्सुक हूं.’
विराट और स्मिथ से उलट इंग्लैंड के जो रूट टेस्ट क्रिकेट में धमाका मचा रहे हैं. और पोंटिंग को लगता है कि ये दोनों भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी दूसरी लहर हासिल कर सकते हैं. हालांकि इन तीनों में से किसी ने भी पोंटिंग जितने, 168, टेस्ट मैच नहीं खेले हैं.
पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है. जो रूट भी लगभग उसी उम्र के हैं और उन्होंने अपने करियर के दूसरे चरण में, शुरुआती चरण के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन प्रदर्शन किया है. ये दोनो खिलाड़ी भी जो रूट जितने ही प्रतिभाशाली हैं और कुछ साल पहले तक इनका रिकॉर्ड रूट से बेहतर था. तो ये भी ऐसा कर सकते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
