- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ‘Don’t feel sorry for Ambati Rayudu, Former BCCI secretary believes selectors backed wrong players
चयनकर्ताओं ने विश्व कप में गलत खिलाड़ियों पर दांव लगाया- संजय जगदाले
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने अंबाती रायडू को टीम से बाहर रखने सही ठहराया है।
Published On Jul 13, 2019, 11:58 AM IST
Last UpdatedJul 13, 2019, 11:58 AM IST
MS Dhoni and Dinesh Karthik @ians
आईसीसी विश्व कप से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बातें हुई थी। चौथे नंबर पर कौन खेलेगा’, इसको लेकर तमाम दिग्गजों ने अपनी राय दी। चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को विश्व कप में चौथे नंबर के बल्लेबाज का विकल्प बताकर टीम में जगह दी। अंबाती रायडू को बाहर रखने पर काफी विवाद भी हुआ था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने रायडू को विश्व कप टीम से बाहर रखने को सही ठहराया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, रायडू और दिनेश कार्तिक को काफी मौके दिए गए लेकिन वह असफल रहे। मनीष पांडे पर टीम मैनेजमेंट को और भरोसा जताना चाहिए था।
पढ़ें:- कोहली-शास्त्री से नाराज खिलाड़ी, दो धड़े में बंटी है टीम इंडिया ?
पूर्व सचिन ने कहा, ”चयनकर्ताओं ने विजय शंकर, अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक के साथ काफी प्रयोग किए…कार्तिक साल 2003 से खेल रहे हैं, जब मैं चयनकर्ता था। रायडू भी, आप आईपीएल के प्रदर्शन को आधार बनाकर टीम का चयन नहीं कर सकते हैं। आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जिन्होंने उप महाद्वीप के बाहर अच्छा प्रदर्शन किया हो।”
ओपनर शिखर धवन के चोटिल होकर विश्व कप से बाहर होने पर उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया था। पंत को विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिलने से जगदले हैरान थे।
पढ़ें:- क्रिकेट से संन्यास के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं धोनी
”मुझे आश्चर्य हुआ था जब पंत को नहीं चुना गया। मुझे मनीष पांडे के लिए भी बुरा लगता है। श्रेयस अय्यर भी दुर्भाग्यशाली रहे। मुझे रायडू के लिए बुरा नहीं लगता, रायडू और कार्तिक को काफी मौके मिले। मनीष ने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया था। उसके बाद उनको ज्यादा मौके नहीं मिले। मुझे लगता है और बेहतर तरीके से तैयारी की जा सकती थी। उन्होंने गलत खिलाड़ियों को समर्थन दिया।”
भारतीय टीम खराब बल्लेबाजी की वजह से विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 240 रन का पीछा नहीं कर पाई थी। 18 रन से मुकाबला हारकर भारत विश्व कप से बाहर हो गया।