'पता नहीं उसे कैसे उकसाया गया...' वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में आए कोच साईराज बहुतुले

Sairaj Bahutule on Vaibhav Suryavanshi: श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस हो गई. जिसकी सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है. भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में उतर आए हैं.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 16, 2026, 11:01 PM IST

Published On Jun 16, 2026, 11:01 PM IST

Last UpdatedJun 16, 2026, 11:01 PM IST

सोमवार को दाम्बुला में ट्राई सीरीज के मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में भारत की हार के बाद 15 साल के इस खिलाड़ी की तीखी बहस हुई थी जो लगभग हाथापाई में बदल गई थी. हालांकि कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के सपोर्ट में उतर आए हैं. भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि भले ही यह पता लगाना मुश्किल है कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की बहस किस वजह से हुई लेकिन युवा बल्लेबाज इस घटना से सीखेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचेगा.

वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले साईराज बहुतुले

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच के पहले साईराज बहुतुले ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन हमें नहीं पता कि उसे कैसे उकसाया गया. क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वैभव बहुत शांत स्वभाव का लड़का है. लेकिन मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच हैं जो उसका मार्गदर्शन करेंगे. श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि कैसा व्यवहार करना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बहुतुले ने अलग-अलग भारत अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफएक्सीलेंस में आयु वर्ग के स्तर पर सूर्यवंशी के साथ काम किया है. उन्होंने 2025 आईपीएल सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया जब सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. बहुतुले ने आगे कहा कि वह सीखेगा. वह एक युवा खिलाड़ी है जिस पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे यकीन है कि वह इसे नहीं दोहराएगा और ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है.

ट्राई सीरीज में खामोश रहा है सूर्यवंशी का बल्ला

श्रीलंका, अफगानिस्तान और भारत के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही हैं. जिसमें वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा है. पहले मैच में 14, दूसरे में 44 और तीसरे मुकाबले में 21 रन का पारी खेली है. वैभव ने अबतक 3 मैचों में 26.33 की औसत से 79 रन बनाए हैं. जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल है. वैभव के फैंस को उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ सूर्यवंशी का बल्ला धमाल मचाएगा.

Editor's Pick