रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर किए जाने पर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

रविचंद्रन अश्विन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है

Edited By : Manoj Shukla |Aug 21, 2017, 05:20 PM IST

Published On Aug 21, 2017, 05:20 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2017, 05:20 PM IST

रविचंद्रन अश्विन © IANS (File Photo)
रविचंद्रन अश्विन © IANS (File Photo)

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल नहीं किया गया। अब अश्विन को टीम में ना चुने जाने को लेकर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। हरभजन ने लगभग सवाल खड़े करते हुए अश्विन के टीम में शामिल ना किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। हरभजन ने कहा, ”मुझे इसका सही अंदाजा नहीं है कि उन्हें रेस्ट (आराम) दिया गया है या फिर टीम से बाहर किया है। हमने टीवी पर खबरें देखीं कि अश्विन को टीम को रेस्ट दिया गया है और इसीलिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया लेकिन उसी समय वो इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे।” ये भी पढ़ें: शिखर धवन को सताता है टीम से बाहर होने का डर, दिया बड़ा बयान

हरभजन ने आगे कहा, ”इसे रेस्ट तो नहीं कहा जा सकता। भले ही आपने रेस्ट कहकर उन्हें टीम में ना चुना हो लेकिन वो इस दौरान काउंटी खेल रहे होंगे।” अश्विन को बाहर किए जाने पर गांगुली ने भी अपनी बात रखी। गांगुली ने कहा, ”मैंने और हरभजन ने ऐसे हालात बहुत पास से देखे हैं। टेस्ट में अश्विन का प्रदर्शन बेहद शानदार है और उनकी काबिलियत पर किसी को भी शक नहीं है लेकिन मेरा मानना है कि वनडे में टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव को जगह देने की कोशिश में है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गांगुली ने आगे कहा, ”कुलदीप यादव को धीरे-धीरे वनडे में तरजीह दी जा रही है। कुलदीप को वनडे में धीरे-धीरे आगे किया जा रहा है। विश्व कप के लिहाज से कुलदीप यादव ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड जैसे देश में कुलदीप ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं।” आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज और 1 टी20I के लिए अश्विन को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। चयनकर्ताओं ने कहा था कि अश्विन को आराम दिया गया है। अश्विन के अलावा टीम में रवींद्र जडेजा को भी जगह नहीं दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने मेजबान टीम को हरा दिया।

Editor's Pick