×

खुद को साबित करने के लिए मुझे नए प्रयोग करने की जरुरत नहीं: हरभजन

भज्जी ने कहा की मेरा पूरा ध्यान भारत के लिये विश्व टी20 कप जीतने पर है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 23, 2015 1:38 PM IST

हरभजन सिंह© Getty Images
हरभजन सिंह© Getty Images

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को कौन नही जनता है इन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पिछले 15 वर्षों में सभी बल्लेबाजों को परेशान किया। हरभजन सिंह ने कहा की उन्हें अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है और उनका मानना है कि वह आगामी टूर्नामेंटों के लिये भी अपने आजमाये हुए मजबूत पक्षों पर ही भरोसा करेंगे। आपको बता दें हरभजन को आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारत की टी20 टीम में चुना गया है। ये भी पढ़ें: डीडीसीए कर सकता है कीर्ति आजाद पर कानूनी कार्यवाही: मनचंदा

इसके बाद  जब भज्जी से जब पूछा गया कि विश्व टी20 जल्द ही होने वाला है तो क्या वह इसके लिये कुछ खास गेंद इजाद कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे प्रयोग करने या कैरम बॉल या इस तरह की किसी गेंद पर काम करने की जरूरत है। मेरा आफ ब्रेक मजबूत पक्ष हैं। मुझे इसके दम पर पिछले 15 वर्षों में अच्छे परिणाम मिले हैं और कोई भी मुझसे मेरे 700 अंतरराष्ट्रीय विकेटों को नहीं छीन सकता है। ये भी पढ़ें: धोनी अगले कुछ सालों तक और खेलेंगे: सौरव गांगुली

TRENDING NOW

आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद भी भारत की एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिए गए थे। उस मैच में भज्जी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में छह विकेट लिये और उनका इकोनोमी रेट 5.50 रहा। भज्जी ने कहा की मेरा पूरा ध्यान भारत के लिये विश्व टी20 कप जीतने पर है इसके साथ ही साथ में अपना विश्व खिताब की हैट्रिक पूरी करना चाहूंगा। इसके साथ ही हरभजन को खुशी है कि भारतीय टीम में उनके करीबी दोस्त आशीष नेहरा ने लगभग साढ़े चार साल बाद वापसी की है।