ऑस्ट्रेलिया को मिला विराट कोहली को आउट करने का 'मंत्र'
विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग ना करे ऑस्ट्रेलिया, जेसन गिलेस्पी ने दी चेतावनी
Published On Sep 14, 2017, 11:01 AM IST
Last UpdatedSep 14, 2017, 11:01 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कंगारू टीम को सलाह दी है कि वो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग ना करें। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जेसन गिलेस्पी ने चेतावनी देते हुए कहा कि विराट कोहली को घूरने और उनके खिलाफ स्लेजिंग करने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुछ नहीं मिलेगा। गिलेस्पी ने बयान दिया, ‘विराट कोहली गजब के खिलाड़ी हैं। जब फील्ड खुल जाती है तो वो आसानी से रन बनाते हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को विराट से जुबानी जंग में नहीं उलझना चाहिए।’
जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को विराट से निपटने का मंत्र भी दिया। गिलेस्पी ने कहा, ‘विराट कोहली को कसी हुई गेंदबाजी से ही दबाव में लाया जा सकता है। विराट कोहली के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को तेज बाउंसर फेंकनी चाहिए और उन्हें बैकफुट पर रखना चाहिए। वैसे बाउंसर के बाद की गेंद काफी अहम होंगी। बाउंसर के बाद विराट को गेंद आगे फेंकी जाए और ड्राइव कराया जाए। अगर गेंद स्विंग होगी तो विराट परेशान आउट हो सकते हैं। इसके अलावा विराट के करीब ऑन साइड पर भी कैच पकड़ने के लिए दो फील्डर होने चाहिए।’ एम एस धोनी खेलेंगे 2019 वर्ल्ड कप, टीम से हटाने का सवाल ही नहीं-रवि शास्त्री
आपको बता दें विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। विराट की मौजूदा फॉर्म शानदार है। विराट कोहली साल 2017 में सबसे ज्यादा 1017 रन बना चुके हैं। इस साल विराट कोहली कुल 4 शतक जड़ चुके हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 92.45 है। दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 3 शतक पिछली 10 पारियों में निकले हैं। विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी औसत 55.66 है, साफ है विराट कोहली के ये आंकड़े देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।