VVS Laxman बोले-कप्तानी से व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा असर, अतिरिक्त जिम्मेदारी बेहतर करने को करती है प्रेरित

बंगाल टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि टीम के नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी से आगामी घरेलू सत्र में उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा

Edited By : India.com Staff |Dec 30, 2020, 09:31 AM IST

Published On Dec 30, 2020, 09:31 AM IST

Last UpdatedDec 30, 2020, 09:31 AM IST

अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) की कप्तानी में बंगाल की टीम पिछले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट (Ranji Trophy) के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी. हालांकि पिछले सीजन ईश्वरन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इस लामी बल्लेबाज ने 10 मैचों में 17.20 की साधारण औसत से रन बना बना पाया था.

बंगाल टीम के बल्लेबाजी सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) का कहना है कि टीम के नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी से आगामी घरेलू सत्र में उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा. ईश्वरन पिछले सीजन सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले उन्होंने 2018-19 के सत्र में छह मैचों में 95.66 के औसत से 861 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल थे. इस बार घरेलू सीजन सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy) से शुरू होगा. इससे पहले रणजी ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट की शुरुआती होती आ रही थी.

लक्ष्मण ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कप्तानी किसी तरह से अभिमन्यु के प्रदर्शन को प्रभावित करेगी. मेरा मानना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी बहुत बेहतर होती है.’

उन्होंने कहा, ‘वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला बल्लेबाज है. उन्होंने न सिर्फ बंगाल के लिए बल्कि जब भी उन्हें भारत ए की तरफ से खेलने का मौका मिला तब बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.’ ईश्वरन ने 64 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 4401 रन बनाए हैं जिसमें 13 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है.

Editor's Pick