• Home
  • News
  • Don’t think pace really bothers current group of India batters, says Vikram Rathour

IND vs SA: क्या भारतीय बल्लेबाजों को लगता है तेज गेंदबाजी से डर? कोच ने दिया शानदार जवाब

भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों को तेज गति से डर नहीं लगता है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Oct 29, 2022, 05:43 PM IST

Published On Oct 29, 2022, 05:43 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2022, 05:43 PM IST

BCCI

पर्थ। भारत पर्थ की तेज गति और उछाल वाली पिच पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2022 के रविवार को होने वाले सुपर 12 मुकाबले के लिए तैयार हो रहा है और भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों को तेज गति से डर नहीं लगता।

इस मुकाबले को भारतीय बल्लेबाजों और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला करार दिया जा रहा है लेकिन राठौड़ का मानना है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों के लिए तेज गति कोई मुद्दा नहीं है। मैं इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। पिच अच्छी दिखाई दे रही है। अब देखते हैं कि मैच के दिन इसका व्यवहार कैसा रहता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिलचस्प है कि भारत ने अक्टूबर के शुरू में पर्थ में संक्षिप्त तैयारी शिविर लगाया था और दो अभ्यास मैच भी खेले थे। राठौड़ का कहना है कि पर्थ में गुजारे गए पिछले समय का टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में फायदा मिलेगा।

राठौड़ ने कहा, “हमें पता था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण होगा। इसलिए हम जल्दी पर्थ आ गए थे और कुछ अभ्यास किया था और परिस्थितियों के अभ्यस्त हो सकें। इसका निश्चित ही हमें फायदा मिलेगा।”

राठौड़ ने विराट कोहली की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने के लिए तारीफ की जिन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ क्रमश: नाबाद 82 और नाबाद 62 रन की दो जोरदार पारियां खेलीं। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि वह आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।”

Editor's Pick