एक खिलाड़ी हार का जिम्मेदार नहीं... श्रेयस अय्यर ने किया रवि बिश्नोई का बचाव

इंग्लैंड को आखिरी चार ओवर में 49 रन की जरूरत थी लेकिन रवि बिश्नोई ने 17वें ओवर में दो नो बॉल के साथ 29 रन लुटा दिए और मैच पूरी तरह से भारत के हाथ से निकल गया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 05, 2026, 08:30 AM IST

Published On Jul 05, 2026, 08:30 AM IST

Last UpdatedJul 05, 2026, 08:30 AM IST

Shreyas iyer

Shreyas iyer

जैकब बेथेल की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड को आखिरी चार ओवर में 49 रन की जरूरत थी लेकिन रवि बिश्नोई ने 17वें ओवर में दो नो बॉल के साथ 29 रन लुटा दिए और मैच पूरी तरह से भारत के हाथ से निकल गया. हालांकि मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर में 29 रन लुटाने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव किया.

अय्यर ने किसी एक खिलाड़ी को हार का जिम्मेदार मानने से इनकार करते हुए भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव किया. भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे पता है कि मैच हमारे हाथ से कब निकला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी की ओर उंगली नहीं उठाना चाहता, 15वें ओवर के बाद मैच का रूख बदल गया और 17वें ओवर में मुकाबला पूरी तरह इंग्लैंड की तरफ चला गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिश्नोई मजबूती के साथ वापसी करेंगे: अय्यर

बिश्नोई के महंगे ओवर पर उन्होंने कहा, उन्होंने नो-बॉल फेंकी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह इससे सीखेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे. भारतीय कप्तान ने टीम के 190 रन के स्कोर की भी सराहना करते हुए कहा, इस विकेट पर 190 रन शानदार स्कोर था, आखिरी ओवर में तिलक वर्मा की तेजतर्रार पारी बेहद अहम रही.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने भारत के सबसे युवा क्रिकेटर, तोड़ा सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

अय्यर ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथल और गेंदबाज सैम कुरन की भी खुलकर तारीफ की, उन्होंने कहा, बेथल ने जिस तरह हमारे गेंदबाजों पर हमला किया, उसका श्रेय उन्हें जाता है, वहीं कुरन ने हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उनके पसंदीदा लेग साइड शॉट खेलने का मौका नहीं दिया.

IND VS ENG: जैकब बेथेल के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, दूसरे टी20 में 4 विकेट से दी मात

वैभव का खेल आंखों को सुकून देने वाला है: अय्यर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर अय्यर ने कहा, उसका रवैया बिल्कुल बेखौफ है, उसे बल्लेबाजी करते देखना शानदार अनुभव है, पिछले कुछ महीनों में उसने जिस तरह का क्रिकेट खेला है, उसी आत्मविश्वास के साथ उसने इस स्तर पर भी खुद को साबित किया, उसका खेल आंखों को सुकून देने वाला है.

Editor's Pick