जहां मेरी जरूरत नहीं, वहां नहीं रहना चाहता: पूर्व श्रीलंकाई टीम मैनेजर

चरिथ सेनानायके ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैनेजर पद से इस्तीफा दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 12, 2018, 02:23 PM IST

Published On Nov 12, 2018, 02:23 PM IST

Last UpdatedNov 12, 2018, 02:23 PM IST

Sri Lanka © Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट के खत्म होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सूचना दी कि टीम के मैनेजर चरिथ सेनानायके ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही एसएलसी ने जेरील वौटरज़ को नया टीम मैनेजर तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है। हालांकि अब सेनानायके ने अलग ही बयान दिया है।

चरिथ सेनानायके के मुताबिक उन्हें ये कहकर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया कि कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों ने कहा है कि वो सख्त अनुशासनात्मक मैनेजर नहीं चाहते हैं। सेनानायके ने अपने बयान में कहा, “मेरे साथ तीसरी बार ऐसा किया गया है। पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे से तीन दिन पहले मुझे पद से हटाया गया था।” साल 2013 में महेला जयवर्धने का समर्थन करने के लिए सेनानायके को पद से हटा दिया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, “गॉल टेस्ट के पहले दिन एक मीडिया सदस्य ने मुझे बताया कि मुझे आगामी न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दौरों के लिए मैनेजर पद से हटा दिया गया है। मैने जब विदेश से लौटने के बाद सीईओ और सक्षम प्राधिकारी से पूछताछ की तो उन्होंने खबर की पुष्टि की। उन्होंने मुझे कारण ये बताया कि कोचिंग स्टाफ और टीम संचार की कमी में ठीक से काम नहीं कर पा रही है। इसलिए मुझसे नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ने के लिए कहा गया। मैं ऐसी जगह नहीं रहना चाहता जहां मेरी जरूरत ना हो और उस टीम के नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, जिससे मुझे प्यार है।”

Editor's Pick