Dope-Testing At IPL 2020: खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए UAE जाएंगे नाडा के अधिकारी, जानिए पूरी डिटेल

नाडा की तीन स्थलों में से प्रत्येक स्थल पर तीन टीमें होंगी जिसमें एक अधिकारी और दो डीसीओ शामिल होंगे

Edited By : India.com Staff |Aug 25, 2020, 02:05 PM IST

Published On Aug 25, 2020, 02:05 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2020, 02:05 PM IST

NADA Targeting at least 50 Samples During the IPL 2020 in the UAE: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें एडिशन का आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE)में होगा. इस दौरान खिलाड़ियों के नमूने लेने के नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के 3 अधिकारी और 6 डोप नियंत्रण अधिकारी ( DCO) यूएई जाएंगे.

नाडा के सूत्रों के अनुसार एजेंसी दस नवंबर तक चलने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में प्रतियोगिता के दौरान और प्रतियोगिता से इतर कम से कम 50 नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘नाडा के 9 लोग यूएई में रहेंगे और अगर उन्हें जरूरत पड़ी तो वे यूएई के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठन की मदद भी लेंगे.’

तीन टीमें होंगी जिसमें एक अधिकारी और दो डीसीओ शामिल होंगे

नाडा की तीन स्थलों में से प्रत्येक स्थल पर तीन टीमें होंगी जिसमें एक अधिकारी और दो डीसीओ शामिल होंगे. इसके अलावा स्थानीय डोपिंग रोधी संगठन के कर्मचारी भी प्रत्येक स्थल पर रहेंगे. उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि इसका पूरा खर्चा नाडा वहन करेगा या बीसीसीआई इसमें योगदान देगा क्योंकि टूर्नामेंट भारत से बाहर आयोजित किया जा रहा है.

भारत में नमूने एकत्र करने, परिवहन और परीक्षण का खर्चा नाडा वहन करता है. सूत्रों ने बताया, ‘नाडा के अधिकारियों को बीसीसीआई के जैव सुरक्षित वातावरण में ही रहने के लिए कहा जाएगा.’

बीसीसीआई से नाडा ने 5 डोप नियंत्रण स्टेशन तैयार करने के लिए कहा

नाडा ने बीसीसीआई से यूएई में पांच डोप नियंत्रण स्टेशन तैयार करने के लिए कहा है. इनमें से तीन अबुधाबी, शारजाह और दुबई के मैच स्थल पर जबकि दो दुबई और अबुधाबी में अभ्यास केंद्रों पर होंगे.

नमूनों की संख्या भले ही सीमित हो सकती है लेकिन संभावना है कि बीसीसीआई कुछ रक्त नमूने भी एकत्रित कर सकता है क्योंकि दुबई से दोहा तक नमूनों को पहुंचाना आसान होगा. दोहा में वाडा से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है.

Editor's Pick