×

DPL 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग का फुल शेड्यूल, स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच ?

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में कुल छह 6 टीमें हिस्सा लेगी, इसके अलावा चार टीमों का महिला संस्करण भी खेला जाएगा, जो मेन्स टूर्नामेंट के समानांतर चलेगा. पहले सीजन में कुल 40 मैच होंगे, जिसमें मेन्स वर्ग में 33 और वुमेन्स वर्ग में 7 मैच शामिल हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 17, 2024 8:36 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के पहले सीजन का आज से आगाज हो रहा है. ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, हर्षित राणा सहित कई स्टार खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते नजर आएंगे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबले खेले जाएंगे. लीग के उद्घाटन मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का सामना पुरानी दिल्ली-6 से होगा. पुरानी दिल्ली-छह टीम में ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा शामिल हैं. जानें टूर्नामेंट में बारे में पूरी डिटेल्स.

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में कुल छह 6 टीमें हिस्सा लेगी, इसके अलावा चार टीमों का महिला संस्करण भी खेला जाएगा, जो मेन्स टूर्नामेंट के समानांतर चलेगा. पहले सीजन में कुल 40 मैच होंगे, जिसमें मेन्स वर्ग में 33 और वुमेन्स वर्ग में 7 मैच शामिल हैं. लीग चरण में प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों से दो बार भिड़ेगी, टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इस लीग में कई युवा सितारे भी अपना जलवा बिखेरेंगे.

DPL 2024 की टीमें (मेंस)

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पुरानी दिल्ली 6, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स.

DPL 2024 की टीमें (वीमेंस)

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, सेंट्रल दिल्ली क्वींस, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स।

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

17 अगस्त: पुरानी दिल्ली 6 बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, रात 8:30 बजे
18 अगस्त: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, दोपहर 2:00 बजे
18 अगस्त: दिल्ली लायंस बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, शाम 7:00 बजे
19 अगस्त: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, शाम 7:00 बजे
20 अगस्त: पुरानी दिल्ली 6 बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, दोपहर 2:00 बजे
20 अगस्त: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, शाम 7:00 बजे
21 अगस्त: पुरानी दिल्ली 6 बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस, शाम 7:00 बजे
22 अगस्त: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, शाम 7:00 बजे
23 अगस्त: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6, दोपहर 2:00 बजे
23 अगस्त: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, शाम 7:00 बजे
24 अगस्त: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम पुरानी दिल्ली 6, दोपहर 2:00 बजे
24 अगस्त: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स, शाम 7:00 बजे
25 अगस्त: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस, दोपहर 2:00 बजे
25 अगस्त: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, शाम 7:00 बजे
26 अगस्त: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ बनाम पुरानी दिल्ली 6, शाम 7:00 बजे
27 अगस्त: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स, दोपहर 2:00 बजे
27 अगस्त: पुरानी दिल्ली 6 बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, शाम 7:00 बजे
28 अगस्त: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स, शाम 7:00 बजे
29 अगस्त: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस, दोपहर 2:00 बजे
29 अगस्त: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम पुरानी दिल्ली 6, शाम 7:00 बजे
30 अगस्त: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, दोपहर 2:00 बजे
30 अगस्त: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स, शाम 7:00 बजे
31 अगस्त: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, दोपहर 2:00 बजे
31 अगस्त: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम पुरानी दिल्ली 6, शाम 7:00 बजे
01 सितंबर: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, दोपहर 2:00 बजे
01 सितंबर: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस, शाम 7:00 बजे
02 सितंबर: पुरानी दिल्ली 6 बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स, शाम 7:00 बजे
03 सितंबर: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस, शाम 7:00 बजे
04 सितंबर: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, शाम 7:00 बजे
05 सितंबर: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स, शाम 7:00 बजे
06 सितंबर: पहला सेमी-फाइनल TBC बनाम TBC, शाम 7:00 बजे
07 सितंबर: दूसरा सेमी फाइनल TBC बनाम TBC, शाम 7:00 बजे
08 सितंबर: फाइनल TBC बनाम TBC, शाम 7:00 बजे

दिल्ली प्रीमियर लीग की टीमों (मेंस) का फुल स्क्वाड:

पुरानी दिल्ली 6: ऋषभ पंत, ललित यादव, इशांत शर्मा, अर्पित राणा, शिवम शर्मा, प्रिंस यादव, मयंक गुसाईं, सनत सांगवान, अंकित भड़ाना, युग गुप्ता, केशव दलाल, आयुष सिंह, कुश नागपाल, सुमित छिकारा, अर्नव बुग्गा, वंश बेदी, मंजीत, यश भारद्वाज, संभव शर्मा, लक्ष्मण.

साउथ दिल्ली सुपरस्टार: आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, प्रियांश आर्य, सुमित माथुर, दिविज मेहरा, कुंवर बिधूड़ी, दिग्वेश राठी, तेजस्वी दहिया, राघव सिंह, सौरभ देसवाल, सार्थक रे, लक्ष्य सहरावत, तरूण बिष्ट, शुभम दुबे, विजन पांचाल, ध्रुव सिंह, मयंक गुप्ता, अंशुमान हुडा, अनिंदो नहाराय, दीपांशु गुलिया.

पूर्वी दिल्ली राइडर्स: अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, वैभव शर्मा, मयंक रावत, समर्थ सेठ, प्रणव पंत, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, रौनक वाघेला, एग्रीम शर्मा, शांतनु यादव, भगवान सिंह, अंश चौधरी, सागर खत्री, शिवम कुमार त्रिपाठी, ऋषभ राणा, लक्ष्य सांगवान

सेंट्रल दिल्ली किंग्स: यश ढुल, प्रिंस चौधरी, हितेन दलाल, जोंटी सिद्धू, लक्ष्य थरेजा, योगेश शर्मा, मनी ग्रेवार, केशव डबास, शौर्य मलिक, सौरव डागर, आर्यन राणा, सिद्धांत बंसल, रजनीश दादर, सुमित कुमार, कौशल सुमन, दीपेश बालियान, विशांत भाटी, ध्रुव कौशिक, अजय गुलिया

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स: हर्षित राणा, सुयश शर्मा, प्रांशु विजयरन, वैभव कांडपाल, क्षितिज शर्मा, वैभव रावल, यश डबास, प्रणव राजवंशी, मनन भारद्वाज, यश भाटिया, यतीश सिंह, अमन भारती, यजस शर्मा, सार्थक रंजन, अनिरुद्ध चौधरी, शिवम, यथार्थ सिंह, सिद्धार्थ सोलंकी, ध्रुव चौहान, युवराज राठी

वेस्ट दिल्ली लायंस: रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, युगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मासाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डाबला, इब्राहिम अहमद मसूदी

लाइव स्ट्रीमिंग, फ्री में कैसे देखें मैच :

क्रिकेट फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच देख सकते हैं, वहीं जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर सभी मैचों को फ्री में देख सकते हैं. पहला मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा, जबकि बाकी मैच दोपहर 2:00 बजे और शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे.