DPL T20: केशव डबास का ऑल-राउंड प्रदर्शन, ईस्ट दिल्ली राइडर्स को मिली सीजन की पहली हार

केशव डबास ने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए, इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 27, 2024, 07:46 PM IST

Published On Aug 27, 2024, 07:46 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2024, 07:46 PM IST

DPL T20

(Image credit- @DelhiPLT20 X)

नई दिल्ली. केशव डबास के नाबाद 52 रन की मदद से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने मंगलवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया. ईस्ट दिल्ली के 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने डबास की 27 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी की मदद से 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. ईस्ट दिल्ली राइडर्स को इस सीजन लगातार पांच जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है.

डबास ने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए तथा लगभग 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने आर्यन राणा (28) के साथ उस समय पांचवें विकेट के लिए 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जब टीम 75 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. केशव डबास को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हिम्मत सिंह- अनुज रावत की पारी ‘बेकार’

इससे पहले हिम्मत सिंह (63) और अनुज रावत (61) के अर्धशतक से ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया. डबास ने इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 20 रन देकर दो विकेट चटकाए.

ईस्ट दिल्ली राइडर्स को मिली पहली हार

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम को इस टूर्नामेंट में दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में पहली हार मिली है. टीम ने इससे पहले लगातार पांच मुकाबले जीते थे. हालांकि इस हार के बावजूद ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम टॉप पर बनी हुई है. वहीं तीसरी जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

Editor's Pick