• Home
  • News
  • DPL T20 Purani Dilli 6 enters in semifinal beat central delhi Kings by 33 Runs

DPL T20: पुरानी दिल्ली-6 ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, प्रिंस यादव ने बरपाया कहर

पुरानी दिल्ली-6 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम 20 ओवर में 140 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 02, 2024, 11:51 PM IST

Published On Sep 02, 2024, 11:51 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2024, 11:51 PM IST

Purani Dilli 6

(Image credit- @DelhiPLT20 X)

नई दिल्ली. पुरानी दिल्ली-6 की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सोमवार को खेले गए मैच में पुरानी दिल्ली-6 की टीम ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 33 रन से हरा दिया. पुरानी दिल्ली-6 सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी है. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. पुरानी दिल्ली-6 की जीत के हीरो रहे प्रिंस यादव ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

पुरानी दिल्ली-6 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम 20 ओवर में 140 रन ही बना सकी. पुरानी दिल्ली-6 की जीत के साथ वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ललित यादव- युग गुप्ता ने खेली विस्फोटक पारी

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पुरानी दिल्ली-6 ने ललित यादव के 29 गेंद में नाबाद 46 रन (चार चौके, एक छक्का), युग गुप्ता के 30 गेंद में 44 रन (पांच चौके, दो छक्के), केशव दलाल के 20 गेंद में 28 रन और सुमित कुमार के 10 गेंद में नाबाद 19 रन की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया.

140 रन ही बना सकी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम जोंटी सिद्धू के अर्धशतक (34 गेंद में 52 रन) के बावजूद 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी. लक्ष्य थरेजा ने 34 और हितेन दलाल ने 27 रन की पारी खेली. प्रिंस यादव ने इस मैच में धारदार गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए. आयुष सिंह को दो सफलता मिली.

Editor's Pick