- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Draw ‘tough to swallow” for dejected Aussie skipper Tim Paine
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने माना- ड्रॉ का नतीजा पचा पाना मुश्किल
तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है। चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
Published On Jan 11, 2021, 02:42 PM IST
Last UpdatedJan 11, 2021, 02:42 PM IST
(Twitter)
भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने माना कि ड्रॉ का नतीजा बर्दाश्त करना आसान नहीं है।
पेन ने कहा, “हमे अपने अटैक पर काफी आत्मविश्वास है, इस बात में कोई शक नहीं है। मुझे सोचा था कि हम मैच जीतने के लिए काफी मौके बनाएंगे और हमने ये किया भी, इस वजह ये नतीजा पचा पाना मुश्किल हो रहा है, खासकर इन हालातों में।”
टीम इंडिया के मैच ड्रॉ करा पाने के पीछे रिषभ पंत की 97 रनों की पारी की अहम भूमिका थी, लेकिन पंत पहले ही आउट हो जाते अगर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान दो बार उनका कैच नहीं छोड़ते तो। मैच के बाद पेन ने कैच छोड़ने की जिम्मेदारी ली। पेन ने कहा, “मैं कैच छोड़ने की अपनी गलती मानता हूं।”
‘भारत के खिलाफ सीरीज तुम्हारी आखिरी सीरीज होगी’; सिडनी टेस्ट के दौरान भिड़े अश्विन-पेन
पेन ने कहा कि इस मैच से कई सकारात्मक चीजें सीखने को मिली हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “हम अब ब्रिस्बेन के लिए तैयार हैं। हमने एडिलेड में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली, न ही मेलबर्न में, लेकिन यह काफी करीबी मैच था। खिलाड़ियों ने आज अपना पूरा प्रयास किया। दो युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी क्रिकेट खेली। विल पुकोवस्की ने अर्धशतक के साथ शुरुआत की और कैमरून ग्रीन ने भी हमारी दूसरी पारी में काफी मदद की।”