ड्रीम 11 होगा भारतीय क्रिकेट टीम का नया स्पॉन्सर, BYJU’S की जगह लेगा

भारतीय फैंटेसी यूनिकॉर्न ड्रीम 11 आईपीएल 2018 से भारतीय क्रिकेट से जुड़ा हुआ है. ड्रीम 11 आईपीएल के लिए प्रायोजक के रूप में सबसे पहले जुड़ा था.

Edited By : Press Trust of India |Jun 30, 2023, 10:06 PM IST

Published On Jun 30, 2023, 10:06 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2023, 10:06 PM IST

Dream 11

Dream 11

नयी दिल्ली. फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘ड्रीम 11’ भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य जर्सी प्रायोजक के रूप में बायजूस (BYJU’S) की जगह लेने के लिए तैयार है. हालांकि इसके लिए राशि की जानकारी नहीं हुई है लेकिन इसके पिछले करार से कम होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह करार चार साल के लिए है. साल 2023-2027 तक टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम 11 का लोगो नजर आएगा. बायजूस 2019 से इस साल मार्च तक टीम इंडिया की प्रमुख जर्सी स्पॉन्सर थी. वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की जर्सी के साथ ड्रीम 11 का लोगो नजर आएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले वित्तीय चक्र के खत्म होने के बाद बायूजस ने हटने का फैसला किया था जिसके बाद बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने अपने नए प्रायोजक के लिए सीलबंद बोलियां आमंत्रित की थीं जिसमें ‘ड्रीम 11’ भी शामिल था. बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, हां, ड्रीम 11 भारतीय टीम का नया जर्सी प्रायोजक होगा, आप कुछ दिनों में घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं. जब ड्रीम 11 से जुड़े लोगों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सौदे की औपचारिक घोषणा करने से पहले कुछ ‘प्रोटोकॉल’ तय करने हैं.

भारतीय फैंटेसी यूनिकॉर्न ड्रीम 11 आईपीएल 2018 से भारतीय क्रिकेट से जुड़ा हुआ है. ड्रीम 11 आईपीएल के लिए प्रायोजक के रूप में सबसे पहले जुड़ा था आया और फिर ओप्पो के हटने पर आईपीएल 2020 के लिए टाइटल स्पॉन्सर बन गया.

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick