- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dream11 Prediction in Hindi: KKR vs MI Team Best Players to Pick for Today’s IPL T20 Match between Knight Riders and Indians at 8PM
Dream11 Prediction: मुंबई-कोलकाता मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी
Dream11 Prediction in Hindi: KKR vs MI Playing 11 IPL 2019, Dream11 Team Guru Tip in hindi - भविष्यवाणी: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बेस्ट 11 खिलाड़ी आईपीएल 2019।
Published On Apr 28, 2019, 02:00 PM IST
Last UpdatedApr 28, 2019, 02:00 PM IST
Dream11 Tips and Prediction
IPL 2019 का 47वां मैच आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई टीम के पास आज प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका है। हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान टीम की जीत से कोलकाता टीम एक पायदान गिरकर सातवें नंबर पर आ गई है। दिनेश कार्तिक की टीम के सामने टूर्नामेंट में वापसी करने का ये आखिरी मौका है। आज के आईपीएल मैच के लिए, ड्रीम 11 गेम के लिए जरूरी परिदृश्यों पर एक नजर डालें।
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
आज के मुकाबले में पिछले दो मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे कुलदीप यादव की वापसी की हो सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रिस लिन, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), सुनील नारायण, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, पृथ्वीराज, कुलदीप यादव, कार्लोस ब्रैथवेट।
संभावित परिवर्तन: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह कुलदीप यादव।
हालांकि रोहित शर्मा की टीम विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं करना चाहेगी लेकिन ईडन गार्डन्स की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच को देखते हुए एक अतिरिक्त पेसर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: लसिथ मलिंगा, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस/मिशेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय।
संभावित बदलाव: अनुकूल रॉय की जगह मिचेल मैक्लेनाघन।
मेरी ड्रीम 11 टीम
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (उप कप्तान), क्रिस लिन, नितीश राणा, क्रुनाल पंड्या, हार्दिक पंड्या (कप्तान), आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।
आईपीएल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 23
कोलकाता ने जीते: 5 | मुंबई ने जीते: 18 |
इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर: आंद्रे रसेल
Check Dream11 Prediction / KKR Dream11 Team / MI Dream11 Team / Dream11 Guru Tips / Online Cricket Tips and more.