• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • Dream11 Prediction in Hindi: KKR vs RCB Team Best Players to Pick for Today’s IPL T20 Match between Knight Riders and Royal Challangers at Eden Gardens at 8PM

Dream11 Prediction: आंद्रे रसेल की जगह लेंगे कार्लोस ब्रैथवेट, डेल स्टेन को मिलेगा मौका

Dream11 Prediction in Hindi: KKR vs RCB Playing 11 IPL 2019, Dream11 Team Guru Tip in hindi - भविष्‍यवाणी: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के बेस्‍ट 11 खिलाड़ी आईपीएल 2019।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 19, 2019, 12:49 PM IST

Published On Apr 19, 2019, 12:49 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2019, 12:49 PM IST

आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रेथवेट (BCCI)

Dream11 Tips and Prediction


इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 35वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता टीम अंकतालिका में छठें नंबर पर हैं, वहीं आरसीबी केवल एक जीत के साथ आखिरी स्थान पर है। खराब दौर से गुजर रही दिनेश कार्तिक की टीम के पास घरेलू मैदान पर कमजोर बैंगलुरू को हराकर सफलता की राह पर लौटने का सुनहरा मौका है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

My Dream11 Team


पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स (कप्तान), विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, मोइन अली, सुनील नारायण, कार्लोस ब्रैथवेट, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

टीम न्यूज


कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अनफिट हैं और टीम उनकी फिटनेस को लेकर खतरा नहीं उठाना चाहेगी। अगर आज के मैच में रसेल नहीं खेलते हैं तो राष्ट्रीय टीम में उनके साथ कार्लोस ब्रैथवेट को मौका मिल सकता है।

संभावित बदलाव: आंद्रे रसेल की जगह कार्लोस ब्रैथवेट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

बैंगलुरू टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है उनका तेज गेंदबाजी अटैक। मोहम्मद सिराज जहां आठ मैचों में 9.55 की महंगी इकोनॉमी रेट के साथ केवल 7 विकेट ले पाए हैं। मुमकिन है आज सिराज की जगह डेल स्टेन को मौका मिले।

संभावित बदलाव: मोहम्मद सिराज की जगह डेल स्टेन।

कोलकाता बनाम बैंगलोर संभावित XI

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर-कप्तान), आंद्रे रसेल / कार्लोस ब्रैथवेट, शुभमन गिल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हैरी गुर्नी।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर प्लेइंग इलेवन: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज / डेल स्टेन।

कोलकाता vs बैंगलुरू, अब तक का रिकॉर्ड

कुल मैच: 24

कोलकाता ने जीते: 15 (62.50%)

बैंगलुरू ने जीते: 9 (37.505)

बेनतीजा: 1 (4.76%)

इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर– एबी डिविलियर्स

Check Dream11 Prediction / KKR Dream11 Team / RCB Dream11 Team / Dream11 Guru Tips / Online Cricket Tips and more

Editor's Pick