Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 16, 2026 1:37 PM IST

भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एकतरफा मुकाबले में 61 रन से हरा दिया. इसे बाद पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने सीनियर खिलाड़ियों से काफी खफा नजर आए. उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तान को अब वर्ल्ड कप के बाकी मैचों के लिए इन्हें बैंच पर बैठा देना चाहिए. शाहिद के निशाने पर बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान थे. शाहिद ने कहा कि लगातार नाकामी के बाद अब वक्त आ गया है कि इससे आगे बढ़ा जाए.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की इस हार के बाद टीम निशाने पर है. और अफरीदी का कहना है कि अब वक्त आ गया कि इन सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ा जाए. उनका कहना है कि इन बड़े नामों पर लगातार भरोसा करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. पाकिस्तान के एक समाचार चैनल पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि अगर वह होते तो बाकी मैचों के लिए इन तीनों सीनियर्स को ड्रॉप करके जूनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताते.
उन्होंने कहा, ‘तो अगर मुझे यहां कोई फैसला लेना होता, मैं यहां तक कि शाहीन को भी बाहर बैठा देता, बाबर को बाहर बैठाता और शादाब क भी बाहर बैठा देता. मैं नए लड़कों को खिलाता. युवाओं को मौके देता. और नामीबिया के खिलाफ हमारे मैच में मैं उन्हें कॉन्फिडेंस देता और उन्हें खिलाता रहता.’
Shahid Afridi suggests dropping Shaheen, Babar, and Shadab, saying their seniority isn't yielding results. He recommends giving opportunities to juniors, especially against Namibia, to see what they can do.#PAKvIND #T20WorldCup pic.twitter.com/kB3iGzoax7
— TEAM AFRIDI (@TEAM_AFRIDI) February 15, 2026
भारत के खिलाफ बाबर आजम एक बार फिर संघर्ष करते हुए दिखे. कोलंबो में पाकिस्तान को अपने सीनियर खिलाड़ी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तभी वह कुछ खास नहीं कर पाए. पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य था लेकिन बाबर सात गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल की एक गेंद पर खराब शॉट खेलने गए बाबर बोल्ड हो गए.
बात शाहीन अफरीदी की करें तो वह पाकिस्तानी गेंदबाजी के अगुआ हैं लेकिन भारत के खिलाफ वह बिलकुल भी रंग में नहीं रहे. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ स्पिनर्स के साथ आक्रमण करने की योजना बनाई. उसके 20 में से 18 ओवर स्पिनर्स ने फेंके. पाकिस्तान ने कुल सात गेंदबाज इस्तेमाल किए लेकिन कोई भी भारतीय टीम को ज्यादा परेशानी में नहीं डाल सकता. वहीं शाहीन की बात करें तो उन्होंने अपने दो ओवरों में 31 रन दिए. उन्हें पारी का आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी भी दी गई जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए.
वहीं शादाब खान पाकिस्तान के ऑलराउंडर हैं. लेकिन वह न तो गेंद से भारतीय पारी पर लगाम लगा सके और न ही बल्ले से कोई असर छोड़ पाए. वह पाकिस्तानी पारी के लक्ष्य के पीछे करते समय पारी को संवार नहीं सके. वह 14 रन बनाकर आउट हो गए.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम न कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई. भारत ने इसके साथ ही टी20 वरल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया है.
भारतीय पारी के हीरो ईशान किशन रहे. उन्होंने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में भारत ने पाकिस्तान को पहले ओवर से ही मौका नहीं दिया. हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान को खाता भी नहीं खोलने दिया. और अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को पटरी से ही उतार दिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
