• Home
  • News
  • Duleep Trophy 2018-19: India Blue at 116/2 against India Red in the end of Day-2

दलीप ट्रॉफी, दूसरा दिन: इंडिया रेड के 337 के जवाब में इंडिया ग्रीन 116/2

इंडिया ग्रीन ने सस्‍ते में गंवाए अपने पहले दो विकेट।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 19, 2018, 12:40 AM IST

Published On Aug 19, 2018, 12:40 AM IST

Last UpdatedAug 19, 2018, 12:40 AM IST

Sudip Chatterjee © PTI

Sudip Chatterjee (File Photo) © PTI

दलीप ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन के खेल के दौरान सुदीप चटर्जी (57) और बाबा इंद्रजीत (32) की नाबाद पारियों की मदद से इंडिया रेड के खिलाफ खराब शुरुआत के बावजूद इंडिया ग्रीन ने अपनी पारी को संभाल लिया।

एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में ये मुकाबला खेला जा रहा है। इंडिया ग्रीन ने दूसरे दिन का अंत तक दो विकेट खोकर 116 रन पर किया। इससे पहले इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 337 रनों बनाए थे। इंडिया ग्रीन अभी भी इस स्‍कोर से 221 रन पीछे है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडिया ग्रीन को अपनी पहली पारी के दौरान अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज महज 35 के टीम के स्कोर पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहला विकेट 12 रन पर प्रियंक पांचाल (8) के रूप में गिरा तो प्रशांत चोपड़ा 19 रन बनाने के बाद आउट हुए। गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने उन्‍हें पवेलियन की राह दिखाई।

दोनों के आउट होने के बाद चटर्जी और इंद्रजीत ने तीसरे विकेट के लिए साथ मिलकर 81 रनों जोड़े। दिन का खेल का खेल खत्म होने तक इंडिया ग्रीन का इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरा। इंडिया रेड ने इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 230 रनों से आगे की। आशुतोष सिंह (80) ने अपने खाते में तीन रनों का इजाफा किया और टीम के 294 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। उनसे पहले गुरबानी (22) के रूप में इंडिया रेड ने अपना दिन का पहला विकेट खोया।

अंत में मिहिर हिरवानी ने 111 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए और इंडिया रेड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंडिया रेड के लिए अंकित राजपूत ने चार और कृष्णामूर्ति विग्नेश ने तीन विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick