दलीफ ट्रॉफी : अभिमन्यु ईश्वरन के शतक से इंडिया रेड का पलड़ा भारी

इंडिया रेड की टीम अब इंडिया ग्रीन से सिर्फ 56 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं

Edited By : Press Trust of India |Sep 05, 2019, 09:07 PM IST

Published On Sep 05, 2019, 09:07 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2019, 09:07 PM IST

Abhimanyu Eshwaran @pti

बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के शतक ने इंडिया रेड को इंडिया ग्रीन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा।

पढ़ें: मिताली राज की जगह 15 वर्षीय शेफाली वर्मा महिला टी-20 टीम में शामिल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडिया ग्रीन की टीम पहली पारी में 72 .1 ओवर में 231 रन पर ढेर हो गई जिसके बाद इंडिया रेड ने दिन का खेल खत्म होने तक 52 ओवर में दो विकेट पर 175 रन बनाए।

दायें हाथ के बल्लेबाज ईश्वरन ने नाबाद 102 रन की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल खत्म किया गया तब अंकित कल्सी 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

इंडिया रेड की टीम अब इंडिया ग्रीन से सिर्फ 56 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बाकी हैं। ईश्वरन ने कप्तान प्रियांक पांचाल (33) के साथ पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर 20 रन की अपनी पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

पढ़ें: रहमत शाह का ऐतिहासिक शतक, अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत

इससे पहले मार्कंडेय ने 121 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी खेलने के अलावा अंकित राजपूत (39 गेंद में 30 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी इंडिया ग्रीन को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इंडिया ग्रीन की टीम एक समय 112 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन मार्कंडेय ने पहले तनवीर उल हक (18) के साथ नौवें विकेट के लिए 60 और फिर राजपूत के साथ अंतिम विकेट के लिए 59 रन जोड़े।

इंडिया रेड की ओर से जयदेव उनादकट ने 83 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि संदीप वारियर और आवेश खान ने दो दो विकेट हासिल किए।

Editor's Pick