दलीप ट्रॉफी: बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल पूरी तरह धुला

इंडिया ब्‍लू और इंडिया ग्रीन के बीच चार दिवसीय टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 18, 2019, 09:30 PM IST

Published On Aug 18, 2019, 09:30 PM IST

Last UpdatedAug 18, 2019, 09:30 PM IST

Bat ball @ AFP

Bat ball @ AFP

दलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्‍लू और इंडिया ग्रीन के बीच जस्ट क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया। मैच के दूसरे दिन लगातार बारिश होती रही, जिससे मैदान काफी गीला हो गया और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

पढ़ें:- स्मिथ को चोटिल करने के बाद आर्चर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, कहा…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के पहले दिन की खेल समाप्ति के समय इंडिया ब्‍लू ने अपनी पहली पारी में 49 ओवरों में छह विकेट पर 112 रन बनाए थे। स्टंप्स के समय अंकित बावने 103 गेंदों पर एक चौके की मदद से 21 और सौरभ कुमार 11 गेंदों पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।

Editor's Pick