- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Duleep Trophy 2019: India Green reaches to final despite Avesh Khan fifty
Duleep Trophy: आवेश खान की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद इंडिया ग्रीन ने बनाई फाइनल में जगह
बेहतर नेट रन रेट के दम पर इंडिया ग्रीन ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
Published On Sep 01, 2019, 06:47 PM IST
Last UpdatedSep 01, 2019, 06:47 PM IST
Avesh Khan (File Photo) @ Getty Images
आवेश खान की अर्धशतकीय पारी से इंडिया रेड ने दलीप ट्राफी चार दिवसीय मुकाबले के आखिरी दिन रविवार को इंडिया ग्रीन के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के साथ तीन अंक हासिल किये।
पढ़ें:- विकेट काफी मददगार था इसलिए साधारण गेंदबाजी की: बुमराह
इंडिया ग्रीन को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा। इंडिया ग्रीन और टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंडिया ब्लू दोनों के नाम दो अंक थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के दम पर इंडिया ग्रीन (0.057) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मुकाबला भी इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच चार सितंबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
रविवार का दिन तेज गेंदबाज आवेश खान के नाम रहा जिन्होंने बल्ले से कमाल किया। आवेश ने 56 गेंद में 64 रन की पारी खेलने के साथ आखिरी विकेट के लिए संदीप वॉरियर (40 गेंद में पांच) के साथ 73 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को पहली पारी में एक रन की बढ़त दिलायी। इंडिया रेड की पारी 441 रन पर सिमटी।
पढ़ें:- बुमराह के गेंदबाजी एक्शन के आलोचकों पर भड़के सुनील गावस्कर
इंडिया ग्रीन के 440 रन के जवाब में इंडिया रेड का स्कोर दिन की शुरूआत में नौ विकेट पर 404 रन था। टीम का नौवां विकेट तीसरे दिन 368 के स्कोर पर गिरा था।
शनिवार को पांच छक्के लगाने वाले आवेश ने रविवार को दो और छक्के लगाकर इंडिया ग्रीन को तीन अंक लेने से रोक दिया। वह अंकित राजपूत की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय वाडकर को कैच देकर आउट हुए। इंडिया रेड ने दूसरी पारी में 54 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाये।