Duleep Trophy: अपराजित, संजय ने जड़ा शतक, बेन‍तीजा रहा मैच

चार दिवसीय मैच के आखिरी दिन इंडिया रेड ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट के नुकसान पर 262 रनों पर घोषित कर दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 20, 2018, 10:58 PM IST

Published On Aug 20, 2018, 10:58 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2018, 10:58 PM IST

Rajneesh Gurbani © PTI

Rajneesh Gurbani © PTI

दिलीप ट्रॉफी मुकाबले में इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच पहला मैच बेनतीजा रहा। चार दिवसीय मैच के आखिरी दिन इंडिया रेड ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट के नुकसान पर 262 रनों पर घोषित कर दी।

इंडिया रेड की टीम ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे। जिसके बाद इंडिया ग्रीन को पहली पारी में 309 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। इंडिया रेड ने मैच के अंत में 290 रनों की बढ़त बनाई हुई थी। जिसके कारण उसके खाते में तीन अंक आए हैं। जबकि इंडिया ग्रीन को एक अंक मिला।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौथे दिन की शुरुआत इंडिया रेड ने बिना विकेट खोए 38 रनों के साथ की थी। दूसरी पारी में उसने सिर्फ कप्तान अभिनुव मुकुंद (31) का विकेट खोया। वो 52 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। संजय रामास्वामी 245 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के मार 123 गेंदों पर नाबाद रहे तो वहीं बाबा इंद्रजीत 205 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया ग्रीन के लिए एक विकेट अंकित राजपूत ने लिया।

Editor's Pick