दलीप ट्रॉफी : ध्रुव शौरी 7 रन से शतक चूके, इंडिया ब्‍लू 340 पर ऑलआउट

इंडिया ग्रीन की ओर से प्रशांत चोपड़ा ने 80 रन की पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 30, 2018, 10:28 PM IST

Published On Aug 30, 2018, 10:28 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2018, 10:28 PM IST

Dhruv shorey © IANS

इंडिया ब्लू ने दलीप ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंडिया ग्रीन पर दबाव बना लिया।

इंडिया ब्लू के 340 रन के जवाब में इंडिया ग्रीन ने दलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन 4 विकेट 151 रन पर गंवा दिए। दिल्ली के बल्लेबाज ध्रुव शौरी  एक बार फिर शतक से चूक गए और 93 रन बनाकर अतीत शेठ की गेंद पर आउट हो गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडिया ग्रीन की ओर से तमिलनाडु के मध्यम गति के तेज गेंदबाज विग्नेश ने 50 रन देकर पांच विकेट लिए। विकास मिश्रा के खाते में 3 विकेट गए जबकि अतीत शेठ और ए सरवते ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में इंडिया ग्रीन की शुरुआत बेहद खराब रही। इंडिया ग्रीन ने 9 रन के कुल योग पर दो विकेट गंवा दिए थे। ओपनर प्रियांक पांचाल को तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने खाता भी नहीं खोलने दिया। सुदीप चटर्जी भी खाता खोले बगैर आउट हुए।

प्रशांत चोपड़ा और बाबा इंद्रजीत ने क्रमश: 80 और 35 रन बनाए। प्रशांत ने 194 गेंदों पर 10 चौके लगाए जबकि बाबा इंद्रजीत ने 86 गेंदों पर 2 चौके लगाए। कप्‍तान पार्थिव पटेल 41 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 29 रन पर नाबाद हैं जबकि गुरकीरत सिंह मान 5 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

इंडिया ब्‍लू की ओर से तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 15 जबकि सौरभ कुमार 34 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं।

 

Editor's Pick